{"_id":"3eb33178b8fc677a2e278402ac0b7169","slug":"harsh-firing-gunshot-wounded-youth-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्ष फायरिंग में गोली लगने से युवक जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्ष फायरिंग में गोली लगने से युवक जख्मी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Sun, 24 May 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। पड़ोसी के घर आयोजित दावत में शामिल होने गए उजिहिनी आइमा गांव का युवक शुक्रवार की रात गोली लगने से जख्मी हो गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में जख्मी युवक को लोगों ने जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। हादसे की खबर लगते ही शनिवार को जिला अस्पताल पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक ने युवक से पूछताछ की। एएसपी ओपी पांडेय ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है। सीओ चायल आलोक कुमार ने बताया कि हर्ष फायरिंग में यह घटना हुई है। फायरिंग करने वाले युवक की तलाश की जा रही है।
पुरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के उजिहिनी आइमा गांव मेंशुक्रवार को एक व्यक्ति की बेटी की शादी थी। शादी में शामिल होने के लिए पड़ोसी राममिलन (40) पुत्र राममूरत भी गया था। उसने बताया कि खाना खाने के बाद वह जैसे ही पानी पीने के लिए पंडाल के बाहर निकला तभी अचानक उसके बांए पैर में गोली लग गई। गोली धंसते ही वह लहूलुहान होकर गिर गया।
उधर, गोली चलने की आवाज सुनते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी इलाकाई पुलिस को दी। साथ ही घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। युवक के पैर में गोली कैसे लगी? इसे लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। शादी समारोह में गोली लगने से युवक के घायल होने की खबर मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक ओपी पांडेय शनिवार की सुबह जिला अस्पताल गए और जख्मी युवक से घटना की बाबत पूछताछ की। एएसपी ने बताया कि गोली लगने की घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। एसओ पुरामुफ्ती को जांच का निर्देश दिया गया है। तफ्तीश के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। सीओ चायल आलोक कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना हर्ष फायरिंग के कारण हुई है। शादी समारोह में गोली चलाने वाले युवक की तलाश की जा रही है।