फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Har- Har Mahadev was coined by acclamation Deviganj

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा देवीगंज

Sat, 08 Aug 2015 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sat, 08 Aug 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
Har- Har Mahadev was coined by acclamation Deviganj
मंझनपुर (ब्यूरो)। सावन महीने भोलेनाथ के जलाभिषेक को दोआबा से बाबा बैजनाथ धाम जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। जिले से हर रोज कांवड़ियों का जत्था बाबा धाम के लिए रवाना हो रहा है। शुक्रवार को भी देवीगंज से क्षेत्र के कांवरिया का जत्था बाबाधाम के लिए रवाना हुए। बाबाधाम के लिए रवाना होने से पहले भोलेनाथ का जयघोष करते हुए कांवड़िए गाजे बाजे के साथ बाजार में घूमे।
विज्ञापन


शक्तिपीठ मां शीतलाधाम समेत अन्य मंदिरों में जाकर भगवान शिव की अलख जगाई। इस दौरान भाजपा नेता जितेन्द्र सोनकर ने सभी कांवरियों को मिठाई खिलाकर उन्हें बाबाधाम के लिए रवाना किया। उन्होंने कहाकि धर्म के प्रति सभी वर्ग के लोगों में आस्था होनी चाहिए। बता दें कि सावन में भगवान शंकर की पूजा का विशेष महत्व है। धर्मग्रंथों के मुताबिक इस महीने में जलाभिषेक से भोले बाबा प्रसन्न होकर सभी मनोरथ पूरा करते हैं। इस मौके पर राहुल मणि त्रिपाठी, रमेश केसरवानी,  राजकुमार सरोज, जैदी, सौरभ श्रीवास्तव, शैलेश सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed