{"_id":"f1399e6f5b7207a372775f05c9f2bfbb","slug":"haq-movement-will-continue-till-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हक मिलने तक जारी रहेगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हक मिलने तक जारी रहेगा आंदोलन
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sat, 19 Sep 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। शिक्षक पद पर किया गया समायोजन रद्द होने से खफा शिक्षामित्रों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। शुक्रवार को डायट मैदान में शिक्षामित्रों ने आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले धरना-प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष सोमप्रकाश मिश्र ने कहाकि अधिकार मिलने तक शिक्षामित्र आंदोलन करते रहेंगे। लंबे संघर्षों के बाद शिक्षामित्र को सहायक अध्यापक के सम्मानित पद पर पहुंचे थे।
पर, गलत नीतियों के कारण उनके साथ शौतेला व्यवहार किया गया। जिलामंत्री सुनीता देवी ने कहाकि महिला शिक्षामित्र धैर्य से काम लेंप्त और संघर्ष की लड़ाई में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। उपाध्यक्ष लालचंद्र कुशवाहा ने कहाकि शिक्षामित्र एकता बनाए रखें। अधिकारी की आवाज बुलंद की जाएगी तो परिणाम जरूर मिलेगा। इस मौके पर उमेश कुमार, फूलचंद्र चौधरी, अमित कुमार मिश्र, रमेश चंद्र, सत्येंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, सियाराम, लवलेश कुमार, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे। ं