{"_id":"17ff3e78bf729f88a66f4461f4496846","slug":"happy-children-receive-gifts-from-santa-clause-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैंटा क्लाज से उपहार पाकर चहके बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैंटा क्लाज से उपहार पाकर चहके बच्चे
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Thu, 25 Dec 2014 12:39 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। क्रिस्मस की पूर्व संध्या पर बुधवार को जेपी मेमोरियल कान्वेंट स्कूल कोखराज में उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान जहां बच्चों ने कैरल गान करके लोगों का मन मोह लिया। वहीं सैंटा क्लाज बने छात्र ने सभी छात्र-छात्राओं को उपहार भी बांटा।
छोटे-छोटे बच्चे सैंटाक्लाज के हाथ उपहार पाकर खिलखिला उठे। वहीं आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य डॉ. नीता मिश्रा ने बच्चों को क्रिसमस त्यौहार की जानकारी दी। बताया कि इसी दिन प्रभू ईशा मसीह ने जन्म लिया था। इस मौके पर आशीष कुमार, लालता प्रसाद, अर्चना, अनामिका, आशमा, अमरीन फातिमा, शिवमोहन, अरविंद कुमार, योगेश तिवारी, सूर्यप्रकाश, धर्मेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।