फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   hanuman birthday kaushambi

हनुमान जयंती, उमड़ी भक्तों की भीड़

Wed, 12 Apr 2017 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Wed, 12 Apr 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
hanuman birthday kaushambi
कौशाम्बी
हनुमान जयंती के मौके पर मंगलवार को जिले भर में जगह-जगह भक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर हनुमान मंदिरों को सजाते हुए मूर्तियों का भव्य श्रृंगार किया गया। कई जगहों पर भक्तों ने हनुमान जी और राधा-कृष्ण की झांकी निकालकर भक्ति गीतों पर खूब थिरके।
विज्ञापन


  हनुमान जयंती के मौके पर नजर पंचायत अजुहा स्थित हनुमान मंदिर से युवाओं ने सुबह बाइक जुलूस निकालकर कस्बाइयों को जयंती की याद दिलाई। इस दौरान युवा जय श्रीराम व बजरंग बली का जयकारा लगाते रहे। बाइक जुलूस कस्बे में घूमने के बाद वापस हनुमान मंदिर पर समाप्त हुआ। इसके बाद दोपहर में विधि विधान से हनुमान मंदिर में हवन पूजन किया गया। शाम पांच बजे भक्तों ने कस्बे में हनुमान जी व राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकी निकाली। भक्तों द्वारा निकाली गई झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। झांकी निकाले जाने में कस्बे के राज केसरवानी, हिमांशु अग्रहरि, शीबू अग्रहरि, विष्णू, उदय अग्रहरि, नितिन मोदनवाल, विमल कुमार आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विज्ञापन


इसी तरह शहजादपुर पक्की बाग स्थित हनुमान मंदिर में बजरंगबली का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर हनुमत शरण जी महराज ने भक्तों को सत्य के मार्ग पर चलने और भगवत भजन कर ईश्वर की प्राप्ति का सुगम मार्ग बताया। जन्मोत्सव कार्यक्रम के आयोजन में वीरेंद्र कुमार तिवारी, घनश्याम मिश्र, अजय कुमार मिश्र, देवराज पांडेय, लवकुश मिश्र, संदीप पांडेय, शशांक मिश्र, अमित तिवारी, प्रभाकांत पांडेय आदि तमाम भक्तगण मौजूद रहे। इसके अलावा नगर पंचायत करारी चौराहे पर स्थित हनुमान मंदिर, गोपसहसा हनुमान मंदिर, म्योहर स्थित हनुमान मंदिर, सरायअकिल फकीराबाद हनुमान मंदिर में भक्तों ने भजन कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed