फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Guvara team defeated Karari in volleyball competition

वॉलीबाल प्रतियोगिता में गुवारा टीम ने करारी को हराया

Mon, 09 Mar 2020 11:57 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Guvara team defeated Karari in volleyball competition
Guvara team defeated Karari in volleyball competition - फोटो : KAUSHAMBI
वॉलीबाल प्रतियोगिता में गुवारा टीम ने करारी को हराया
विज्ञापन

विजेता खिलाड़ियों को इंस्पेक्टर करारी ने किया पुरस्कृत
संवाद न्यूज एजेंसी
करारी। करारी कोतवाली पुलिस व गुवारा गांव की टीम के बीच सोमवार को वॉलीबाल प्रतियोगिता हुई। पांच सेट के मैच में गुवारा की टीम ने तीन जीरो से करारी कोतवाली को हरा दिया। फाइनल परिणाम आने के बाद इंस्पेक्टर करारी केपी सिंह ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया।

गुवारा तैयबपुर की ओर सीआईएसएफ के जवान राजेश यादव व करारी कोतवाली की ओर इंस्पेक्टर केपी सिंह ने कप्तानी संभाली। अंपायर एसआई विनोद यादव ने दोनों पक्ष के खिलाड़ियों का परिचय कराने के बाद कहा कि पांच सेट का मैच खेला जाएगा। तीन सेट का मैच जीतने वाले को विजई घोषित किया जाएगा। पहले राउंड में करारी कोतवाली ने 20 व गुवारा की टीम ने 25 अंक प्राप्त किए। दूसरे राउंड में करारी कोतवाली ने 21 व गुवारा ने 25 अंक प्राप्त किया। तीसरे राउंड में भी करारी कोतवाली 19 व गुवारा ने 25 अंक हासिल किया। लगातार तीन राउंड गुवारा ने बेहतर प्रदर्शन कर मैच अपने नाम कर लिया। इंस्पेक्टर केपी सिंह ने विजई खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर चौकी इंचार्ज अर्का प्रमोद कुमार राय, एसआई किशन बिंद, विनोद पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed