फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Guruji of Hindi medium teaching children in English medium school

इंग्लिश मीडियम स्कूल में बच्चों को पढ़ा रहे हिंदी माध्यम के अध्यापक

Sun, 10 Apr 2022 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Guruji of Hindi medium teaching children in English medium school
बैगवां फतेहपुर स्थित इंग्लिश मीडियम में पसरा सन्नाटा - फोटो : KAUSHAMBI
बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूलों में गजब का खेल चल रहा है। यहां के इंग्लिश मीडियम स्कूलों में हिंदी माध्यम के शिक्षकों की तैनाती है। ऐसे में नौनिहालों को अंग्रेजी की शिक्षा नहीं मिल पा रही है। अभिभावकों की शिकायत के बावजूद हिंदी के शिक्षकों को हटाया नहीं जा रहा है। इन स्कूलों में इंग्लिश मीडियम की पढ़ाई कब होगी? इस सवाल का जवाब किसी के पास नहीं है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर शैक्षणिक सत्र 2019-20 में कौशांबी विकासखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय म्योहर, पड़रिया शुक्रवारा, गौहानी जूनियर,चौपुरवा, महिला जूनियर, बैगवां फतेहपुर, और छोटका गढ़वा समेत सात विद्यालयों को अंग्रेजी माध्यम के लिए चयनित किया गया था। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव ने साफ निर्देश दिया था कि अंग्रेजी माध्यम के चयनित स्कूलों में उन्हीं शिक्षकों की तैनाती की जाएगी जो इंग्लिश मीडियम से पढे़ हों।
विज्ञापन

इसके बाद भी इनमें से छोटका गढ़वा, बैगवां फतेहपुर, चौपुरव तथा महिला जूनियर में अभी तक हिंदी के शिक्षक ही शिक्षा देने का काम कर रहे हैं। दूसरे चयनित स्कूलों का भी हाल ठीक नहीं है। कहीं एक तो कहीं दो अध्यापक से काम चलाया जा रहा है। अधिकारी जल्द व्यवस्था दुरुस्त करने का बयान देकर पल्ला झाड़ लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गरीबों के सपने नहीं हो रहे साकार
स्कूलों का चयन इंग्लिश मीडियम के लिए हुआ तो अभिभावकों की उम्मीदें बढ़ गई थी। गरीबी रेखा से नीचे जीने वालों को भी लगा था कि अब उनके बच्चे भी इंग्लिश मीडियम की पढ़ाई कर अंग्रेजी बोल सकेंगे। लेकिन शिक्षकों की तैनाती के अभाव में गरीबों के सपने नहीं पूरे होते दिख रहे हैं।

पत्र के माध्यम से बेसिक शिक्षा अधिकारी को इस संबंध में अवगत करा दिया गया है। बहुत जल्द इंग्लिश मीडियम विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति कर दी जाएगी।
बृजेश सिंह खंड शिक्षा अधिकारी कौशांबी

गढ़वा स्थित प्राइमरी विद्यालय की फोटो

गढ़वा स्थित प्राइमरी विद्यालय की फोटो- फोटो : KAUSHAMBI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed