{"_id":"684b24c7fa68e286cf0ead68","slug":"gulabi-gang-will-fight-till-the-end-for-justice-kaushambi-news-c-261-1-kmb1017-126678-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: न्याय के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ेगा गुलाबी गैंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: न्याय के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ेगा गुलाबी गैंग
Fri, 13 Jun 2025 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 13 Jun 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
लोंहदा गांव में दुष्कर्म पीड़िता के घर पर लोगों से बातचीत करते गुलाबी गैंग की अध्यक्ष संपत देवी
अजुहा। लोहंदा में बृहस्पतिवार को गुलाबी गैंग की अध्यक्ष संपत पाल सदस्यों के साथ पहुंची। दुष्कर्म पीड़िता की मां से घटना की जानकारी ली और सरकार के इशारे पर प्रशासन पर भेदभाव करने का आरोप लगाया। उन्होंने पीडित को न्याय दिलाने के लिए आर-पार लड़ाई लड़ने की बात कही।
अध्यक्ष संपत पाल ने कहा कि नाबालिग से घटना के बाद पुलिस ने रेप व पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर बाद में आरोपी को क्लीन चिट दे दिया। दुष्कर्म पीडिता के पिता को जेल में बंद कर दिया। पुलिसिया खेल से परिवार परेशान है। दुष्कर्म पीड़िता की बात सुनने वाला कोई नहीं है।
अध्यक्ष ने सरकार में शामिल पाल समाज के लोगों को पीड़ित बेटी को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठाने की बात कही है। अध्यक्ष ने मांग किया कि आरोपी युवक को दोबारा जेल भेजने के साथ पिता पर लगे फर्जी मुकदमे को वापस कर जेल से रिहा किया जाए। साथ ही उसकी आर्थिक मदद की जाए।
विज्ञापन
कैसा इन्साफ...आरोपी जमानत पर, पीड़ित जेल में : धामू पाल : सिराथू। चंद्रशेखर आजाद पार्टी व एसटीएफ के अध्यक्ष धामू पाल दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मिले और बोले कि यह कैसा इन्साफ है... दुष्कर्म करने वाला जमानत पर और शिकायत करने वाला पीड़ित जेल में है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से भेदभाव पूर्ण कार्रवाई की जा रही है, उससे पुलिस से भी भरोसा उठता जा रहा है।