{"_id":"5a9061254f1c1bb5568b5895","slug":"group-marriage-prisoner-s-daughter-will-take-seven-rounds","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक विवाह: बंदी की बेटी लेगी सात फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक विवाह: बंदी की बेटी लेगी सात फेरे
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sat, 24 Feb 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
जिला मुख्यालय में शनिवार को होने वाले सामूहिक विवाह समारोह में एक बंदी की बेटी के भी हाथ पीले होंगे। विवाह के बाद बेटी-दामाद बंदी का आशीर्वाद लेने जेल जाएंगे। यह सबकुछ जेल प्रशासन की पहल पर संभव हो सकेगा। ।
पिपरी इलाके के चलौली निवासी पुद्दन पासी के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। 17 जुलाई 2016 को गैंगस्टर के मुकदमे में पिपरी पुलिस ने उसे जेल भेजा है। जेलर बीएस मुकुंद ने की मानें तो पिछले महीने जेल में विधिक साक्षरता शिविर लगा हुआ था। इसमें समाज कल्याण अधिकारी मंजू सोनकर द्वारा बंदियों-कैदियों को सरकार की योजनाओं के बारे में बताया गया। साथ में मंझनपुर स्थित डायट मैदान परिसर में जिला प्रशासन की तरफ से शनिवार को होने वाले सामूहिक विवाह समारोह की भी जानकारी दी।
उस दौरान बंदी पुद्दन ने बताया कि उसकी बेटी रूपा भी शादी योग्य है। कारागार में निरुद्ध होने के कारण वह रिश्ता नहीं खोज पा रहा है। उसने सामूहिक विवाह कार्यक्रम में बेटी के हाथ पीले कराने की मंशा जताई। इसके बाद जेलर ने बंदी के परिवार वालों से बातचीत की। नतीजा यह रहा कि परिजनों ने रिश्ता तय कर लिया। शनिवार को बंदी की बेटी सामूहिक विवाह कार्यक्रम में अपने हमसफर संग सात फेरे लेगी।