फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Grocery shopkeeper was robbed by beating him in broad daylight

किराना दुकानदार को दिनदहाड़े पीटकर लूटा

Thu, 09 Jun 2022 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Grocery shopkeeper was robbed by beating him in broad daylight
सुहेला मोड़ के समीप बदमाशों के हमले से घायल रामबाबू - फोटो : KAUSHAMBI
कोखराज कोतवाली के रामपुर सुहेला मोड़ पर बुधवार सुबह बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े किराना दुकानदार को लूट लिया। विरोध करने पर तमंचे की बट से हमला कर जख्मी कर दिया। चीखपुकार सुनकर जुटे ग्रामीणों के ललकारने पर बदमाश फायर करते हुए भाग निकले। पीड़ित से तहरीर लेकर पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोखराज के बिसारा निवासी रामबाबू केसरवानी की रामपुर सुहेला मोड़ पर किराना की दुकान है। रामबाबू के मुताबिक बुधवार सुबह करीब दस बजे दो बाइक से चार बदमाश उनकी दुकान पर पहुंचे और कनपटी पर तमंचा सटा दिया। इसके बाद गल्ले से सात हजार व जेब से 900 रुपये निकाल लिए। विरोध करने पर तमंचे के बट से सिर पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

दिनदहाड़े लूटपाट की घटना देख आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी भागते हुए गिर पड़े। लोगों ने घेरकर पकड़ने का प्रयास किया तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। स्थानीय लोगों ने दो बदमाशों को पहचान लिया। पीड़ित दुकानदार ने दो नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। कोखराज इंस्पेक्टर गणेश प्रसाद का कहना है कि घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed