फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Gram Sabha meeting room will not stop now

अब बंद कमरे में नहीं होगी ग्रामसभा की बैठक

Thu, 04 Jun 2015 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी Updated Thu, 04 Jun 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। ग्रामसभाओं की खुली बैठक अब बंद कमरे में नहीं कराई जा सकेगी। इसे लेकर शासन का मिजाज सख्त होने पर जिले के अफसर भी संजीदगी दिखाने लगे हैं। 15 से 25 जून के बीच होने वाली इन बैठकों को ग्रामीणों की बैठक में बरामदे अथवा बाग में कराने का निर्देश सीडीओ ने दिया है। साथ ही उन्होंने बैठक के लिए अफसरों को नामित कर दिया है।
विज्ञापन


बता दें कि पंचायती राज अधिनियम 1947 की धारा 11 और उप धारा (1) में प्राविधान है कि ग्राम सभाओं में खरीफ की फसल कटने के तुरंत बाद खुली बैठक कराई जाए। इसी तरह रबी की फसल कटने के बाद भी बैठक कराने का नियम है। नियमों का उल्लंघन करके ग्रामसभाओं के जिम्मेदार अभी तक कागजों में ही खुली बैठक करा लेते थे। कमरे के भीतर बैठक करके मनमाफिक प्रस्ताव बनाकर इसमें सदस्यों की मुहर भी लगवा लेते थे। पंचायत प्रतिनिधियों और ग्राम विकास विभाग के अफसर, कर्मियों की इसी मनमानी से विकास कार्यों में जमकर अंधेरगर्दी भी देखने को मिलती है। ग्रामीण विकास में मनमानी की लगातार मिलने वाली शिकायतों के मद्देनजर ही इस बार शासन ने कड़ा रूख अख्तियार किया है।
विज्ञापन


निर्देश है कि सभी ग्रामसभाओं में 15 से 25 जून के बीच अनिवार्यरूप से बैठक हो जानी चाहिए। खुली बैठक हो और उसके जिलास्तरीय अफसरों की भी मौजूदगी अनिवार्य की गई है। शासन से आए इस दिशा निर्देश पर प्रभारी सीडीओ ने डीआरडीए के पीडी, डीपीआरओ, सीवीओ, डीएसओ, विकलांग कल्याण अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, प्रोबेशन अधिकारी, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी के अलावा सभी खंड विकास अधिकारियों और खंड शिक्षाअधिकारियों समेत तकरीबन दो दर्जन अधिकारियों को ग्रामसभा की खुली बैठक कराने के लिए नामित किया है। इस सख्ती को लेकर प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी की नींद उड़ी हुई है। उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि पंचायती चुनाव के वर्ष में होने वाली इस बैठक में वे विपक्षियों का सामना कैसे करेंगे?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed