{"_id":"6581e52340e9fb5ad2004fc4","slug":"governor-will-come-tomorrow-on-a-two-day-visit-to-kaushambi-will-pay-obeisance-at-kadhadham-kaushambi-news-c-261-1-kmb1003-6447-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: सभी केंद्रों के ध्यानार्थ\nकौशाम्बी में दो दिवसीय दौरे पर कल आएंगी राज्यपाल, कड़ाधाम में टेकेंगी माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: सभी केंद्रों के ध्यानार्थ कौशाम्बी में दो दिवसीय दौरे पर कल आएंगी राज्यपाल, कड़ाधाम में टेकेंगी माथा
Wed, 20 Dec 2023 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 20 Dec 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
थुलगुला गांव में राज्यपाल के आगमन को लेकर तैयारियों का जायजा लेते अधिकारी। संवाद
कौशाम्बी में दो दिवसीय दौरे पर कल आएंगी राज्यपाल, कड़ाधाम में टेकेंगी माथा
-- पहले दिन सिर्फ मंदिर में दर्शन, दूसरे दिन जिले में करेंगी भ्रमण
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। दो दिवसीय दौरे पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बृहस्पतिवार को कौशाम्बी आ रहीं हैं। पहले दिन वह कड़ा स्थित शक्तिपीठ माता शीतला के धाम में दर्शन करेंगी। इसके बाद दूसरे दिन भ्रमण करेंगी।
राज्यपाल के कौशाम्बी दौरे की सूचना तो पहले ही थी, लेकिन दिन निर्धारित नहीं था, जो अब निर्धारित हो गया है। एडीएम अरुण कुमार गोंड ने बताया कि बृहस्पतिवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल कौशाम्बी आ रहीं हैं। दौरे के पहले दिन वह कड़ा स्थित मां शीतला धाम में दर्शन व पूजन करेंगी। इसके बाद दूसरे दिन शुक्रवार को कड़ा के ही थुलगुला में आंगनबाड़ी केंद्र का जायजा लेंगी। यहां पर महिलाओं से मिलकर बातचीत करेंगी और उन्हें पोषण किट प्रदान करेंगी। यहीं पर क्षय रोगियों को भी पोषण किट देंगी। इसके अलावा राज्यपाल जिला जेल में बंद महिलाओं से मुलाकात करेंगी।
-- -- --
थुलगुला में खामियों को खोजती रहीं अफसरों की टीमें
सिराथू। कड़ा ब्लॉक के थुलगुला में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रहीं हैं। परिषदीय विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र आदि चमकाए जा रहे हैं। सफाईकर्मियों की टीमें लगाकर गांव की गलियों को साफ-सुथरा किया जा रहा है। जिन बदहाल सड़कों की तरफ अधिकारी देखते नहीं थे, उनकी भी अब मरम्मत हो रही है। मंगलवार को सीओ सिराथू अवधेश विश्वकर्मा, बीडीओ विजय शंकर तिवारी, डीपीओ सुरेश गुप्ता, सीडीपीओ मनोज वर्मा, बीईओ सुनील सिंह आदि ने गांव का निरीक्षण किया। वहां पर चल रहीं तैयारियों का जायजा लिया और मातहतों को दिशा निर्देश दिए। संवाद