{"_id":"6a763f2f5573b4fd3503e9e9","slug":"got-a-roadways-bus-to-varanasi-from-paschim-sharira-kaushambi-news-c-261-1-kmb1029-146048-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: पश्चिम शरीरा से वाराणसी के लिए मिली रोडवेज बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: पश्चिम शरीरा से वाराणसी के लिए मिली रोडवेज बस
विज्ञापन
मंझनपुर डिपो में खड़ी रोड़वेज बस में बैठते यात्री। संवाद
पश्चिम शरीरा और आसपास के क्षेत्र के लोगों के लिए वाराणसी की यात्रा अब पहले से अधिक सुविधाजनक हो गई है। मंझनपुर रोडवेज डिपो ने पश्चिम शरीरा से वाराणसी के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर दी है।
लंबे समय से इस रूट पर सीधी बस चलाने की मांग की जा रही थी। नई सेवा का लाभ पश्चिम शरीरा के साथ कौशाम्बी खास, सरायअकिल और आसपास के यात्रियों को भी मिलेगा।
डिपो प्रभारी गंगा शंकर शर्मा ने बताया कि बस बैरमपुर से सुबह छह बजे रवाना होकर पश्चिम शरीरा, कौशाम्बी खास और सरायअकिल होते हुए प्रयागराज पहुंचेगी। वहां से निर्धारित ठहराव के बाद बस सीधे वाराणसी के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
नई बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को बीच रास्ते में बार-बार वाहन बदलने की परेशानी से राहत मिलेगी। छात्रों, श्रद्धालुओं, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और आम यात्रियों को सहूलियत होगी।