फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Girl made commotion in police post

युवती ने पुलिस चौकी में किया हंगामा

Thu, 26 Dec 2019 01:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
Girl made commotion in police post
युवती ने पुलिस चौकी में किया हंगामा
विज्ञापन

मंझनपुर। सरायअकिल कोतवाली के तिल्हापुर पुलिस चौकी में मंगलवार रात एक युवती ने जमकर हंगामा किया। चौकी में दरोगा व पुलिस कर्मियों के साथ बदसलूकी की। इसका वीडियो वायरल हो गया। पुलिस ने रात में ही युवती का मेडिकल कराने के बाद शांतिभंग में उसका चालान कर दिया।

प्रयागराज की एक युवती की बहन सरायअकिल कोतवाली इलाके के एक गांव मे ब्याही है। युवती का कहना था कि पिछले कुछ दिनों से ससुराल वाले उसकी बहन को परेशान करते थे। मामले की शिकायत के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। इसे लेकर मंगलवार शाम प्रयागराज की युवती तिल्हापुर पुलिस चौकी पहुंची। इसने चौकी में जमकर हंगामा किया। पुलिस कर्मियों ने उसे समझाने का प्रयास किया तो उनके साथ बदसलूकी की। चौकी पुलिस ने मामले की सूचना इंस्पेक्टर सरायअकिल पीके सिंह को दी। कोतवाली से पहुंची महिला सिपाहियों ने हंगामा कर रही युवती को हिरासत में ले लिया। रात को ही युवती का जिला अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed