{"_id":"6604a3cd29e48ae94f0a3744","slug":"girl-hanged-herself-kaushambi-news-c-261-1-sald1003-109998-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: फंदे पर झूल गई युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: फंदे पर झूल गई युवती
Thu, 28 Mar 2024 04:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 28 Mar 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
कुंड्रावी गांव में एक युवती ने घर में दुपट्टे के फंदे पर लटककर जान दे दी। घटनास्थल के पास से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें खुदकुशी का जिम्मेदार खुद को ठहराया है। कुंड्रावी गांव निवासी ओमप्रकाश पुणे (महाराष्ट्र) में निजी काम करता है। गांव में उसकी पत्नी बासदेई अपनी बच्चों के साथ रहती हैं। बासदेई मनरेगा में श्रमिक है। बासदेई के मुताबिक, बुधवार सुबह वह काम करने चली गई थी। इस दौरान घर पर कोई नहीं था। तीन छोटे बच्चे भी घर के बाहर थे।
दोपहर में वह पानी पीने घर लौटी तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो उसने झरोखे से अंदर देखा तो बेटी राधा देवी (19) का शव दुपट्टे के सहारे फंदे से लटक लटक रहा था। बेटे सुमित को झरोखा तोड़ कर अंदर भेजा तो बेटी की मौत हो चुकी थी।
घटना की जानकारी पर पुलिस भी आ गई। मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें राधा ने अपनी खुदकुशी का जिम्मेदार खुद को ठहराया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि खुदकुशी की वजह आर्थिक तंगी हो सकती है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष जगदीश कुमार का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी परिवार की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।
-- --
मां बोली : घटना महज एक हादसा है
उदहिन। राधा की मां का कहना है कि घटना महज एक हादसा है। बेटी के शव के पास मिले सुसाइड नोट में लिखा है कि मैं, अपनी जान अपने आप से दे रही हूं। कोई मेरे घर-परिवार वालों को कुछ नहीं कहेगा। नहीं तो वह बेमौत मारा जाएगा। मैं, धरती पर बोझ नहीं बनना चाहती। मां, मेरी एक बात मानना, मेरे भाइयों को पढ़ा लिखाकर बहुत बड़ा इंसान बनाना। मेरी गलती या भूल समझ कर मुझे माफ कर देना।