{"_id":"665f2c5b779094279d0868e7","slug":"girl-found-dead-in-suspicious-condition-at-brother-in-laws-house-kaushambi-news-c-261-1-sald1003-112443-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: बहनोई के घर संदिग्ध हाल में मृत मिली युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: बहनोई के घर संदिग्ध हाल में मृत मिली युवती
Tue, 04 Jun 2024 08:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 04 Jun 2024 08:31 PM IST
विज्ञापन
बहनोई के घर संदिग्ध हाल में मृत मिली युवती
- युवती के भाई की तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ दर्ज किया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। कड़ाधाम कोतवाली के रघुनाथपुर गांव में एक युवती का शव बहन के घर सोमवार की रात संदिग्ध हाल में मिला। युवती के भाई का आरोप है कि बहनोई उसे प्रेम प्रसंग में फंसाकर लाया था। शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। रघुनाथपुर निवासी कौशल भारतीय ने बताया कि पांच महीने पहले उसका बहनोई कंधईलाल छोटी बहन को प्रेम प्रसंग में फंसाने के बाद साथ लेकर मुंबई जा रहा था। जानकारी होने पर दोनों को प्रयागराज के समीप से पकड़ लिया गया। इसके बाद आरोपी अपने मददगार भाई के साथ बहन को लेकर कोखराज के बघेलापुर गांव घर लेकर चला गया। सोमवार की शाम युवती की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। बहन के मौत की खबर मिलने पर वह बघेलापुर गांव पहुंचा तो बहन का शव पड़ा था। कौशल की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी राम बहोरे, सुग्गन देवी, राम प्रकाश व कंधईलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।