{"_id":"5db889768ebc3e93d47d87a7","slug":"girl-child-abducted-and-gang-raped-kaushambi-news-ald2587431100","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका को अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका को अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन
अगवा कर बालिका से किया सामूहिक दुष्कर्म
पड़ोसी युवक ने साथी संग मिलकर की मनमानी, पीड़िता के जीजा ने दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
कल्यानपुर। कोखराज कोतवाली क्षेत्र में सोमवार शाम 12 साल की एक लड़की को पड़ोसी युवक ने साथी संग मिलकर अगवा कर दिया। इसके बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पिटाई भी की। पीड़िता के जीजा ने दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन दी है।
कोखराज इलाके के एक व्यक्ति ने बताया कि 12 वर्षीय साली को पढ़ाने के लिए वह अपने घर पर रखता है। पीड़ित की मानें तो सोमवार शाम उसकी बालिका घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोसी युवक ने साथी संग मिलकर उसका अपहरण कर लिया। इसके बाद गांव के बाहर सुनसान स्थान पर ले जाकर दोनों ने दुराचार किया। विरोध करने पर लात-घूसों से पिटाई की। आरोपी कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घटना से डरी-सहमी पीड़िता ने लहूलुहान हालत में घर पहुंचकर आपबीती बहन-बहनोई को बताई तो उनके होश उड़ गए। पीड़िता के जीजा ने पुलिस को तहरीर दी। मामले में कोखराज कोतवाल अजीत कुमार पांडेय का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।