फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Get cleaning, fogging and anti-larva spraying done

Kaushambi News: साफ-सफाई, फाॅगिंग और एंटी लार्वा का कराएं छिड़काव

Sat, 30 Sep 2023 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 30 Sep 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Get cleaning, fogging and anti-larva spraying done
मंझनपुर। सीएमओ कार्यालय सभागार में शुक्रवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान के साथ ही संचारी रोगों और दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर बैठक हुई। इसमें डीएम सुजीत कुमार ने संबंधित विभागों को कार्ययोजना बनाकर साफ-सफाई, फागिंग और एंटी लार्वा के छिड़काव के निर्देश दिए।
विज्ञापन



बैठक में सीडीओ डॉ. सुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि तीन अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान और 16 अक्तूबर से 31 अक्तूबर दस्तक अभियान संचालित किया जाएगा। कहा कि संचारी रोंगों के साथ ही दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण एवं त्वरित इलाज सरकार की प्राथमिकता है।
विज्ञापन


जिला मलेरिया अधिकारी अनुपमा मिश्रा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचारी रोगों तथा दिमागी बुखार पीड़ितों की निगरानी के साथ ही बचाव को लेकर जागरूक किया जाएगा। इसी निकायों द्वारा नगरीय क्षेत्रों में और पंचायती राज विभाग की ओर से ग्रामीण इलाकों में वातावरणीय तथा व्यक्तिगत स्वच्छता के उपायों, खुले में शौच नहीं करने, शुद्ध पानी के इस्तेमाल तथा मच्छरों की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के जरिये कुपोषित तथा अति कुपोषित बच्चों की सूची बनाकर उन्हें पोषाहार उपलब्ध कराने के साथ ही जरूरत पड़ने पर पोषण पुनर्वास केंद्रों में भर्ती कराया जाएगा। शिक्षा विभाग भी शिक्षकों के जरिये अभिभावकों को जागरूक करेंगे। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, कृषि एवं विभाग की भी जिम्मेदारियां तय की गईं। डीएम ने संबंधित विभागीय अफसरों को अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने का निर्देश दिया।


उन्हाेंने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को डेंगू अथवा संचारी रोग फैलने की सूचना पर फौरन मौके पर पहुंचकर दवा-इलाज करने के साथ ही संबंधित ईओ, बीडीओ और एसडीएम को अवगत कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed