{"_id":"5cfab43fbdec22070e2bde10","slug":"gave-the-legal-advise","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधिक साक्षरता से जगाई गई नशा उन्मूलन की अलख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधिक साक्षरता से जगाई गई नशा उन्मूलन की अलख
Sat, 08 Jun 2019 12:30 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Sat, 08 Jun 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
चायल तहसील में आयोजित विधक साक्षरता शिविर को संबोधित करते जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव कुलदीप सिंह
- फोटो : kaushambi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशा समाज के लिए जहर से भी ज्यादा घातक है। नशे की वजह से इंसान खुद के काबू में नहीं रहता है। इसके चलते वह ऐसे अपराध को अंजाम दे बैठता है जिसके कारण उसे सलाखों के पीछे पछताना पड़ता है। यह बातें विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुलदीप सिंह ने शुक्रवार को चायल तहसील में आयोजक विधिक जागरुकता शिविर में कही।
नशा मुक्ति को लेकर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने नशा से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सिविल जज कुलदीप सिंह ने कहा कि नशे से व्यक्ति अपने परिवार को ही नहीं बल्कि समाज पर भी बुरा प्रभाव डालता है। नशा करने वाले व्यक्ति देश के विकास में बराबर भागीदारी नहीं निभा पाता। तहसीलदार चायल कल्पना चौहान ने कहा कि नशे से मुक्ति के लिए योग एक आसान उपाय है। लोग योग के सहारे नशे की बुरी लत से दूरी बना सकते हैं। बाल संरक्षण अधिकारी अजीत कुमार ने बालक-बालिकाओं के अधिकार और उनके लिए सरकार की तरफ से बनाई गई हेल्प लाइन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। गोष्ठी में पूनम पाल, संगीता राज, अंजू, उमा साहू, धर्मराज, कमलेश, संजीव कुमार सहित तमाम लोग शामिल रहे।