{"_id":"61d84335b27d702e3c2ba0fe","slug":"gaushala-will-be-built-in-26-nyay-panchayats-farmers-will-get-relief-kaushambi-news-ald324431112","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 न्याय पंचायतों में बनेगी गोशाला, किसानों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 न्याय पंचायतों में बनेगी गोशाला, किसानों को मिलेगी राहत
विज्ञापन

मार्च 2022 तक होना है अस्थायी गोशालाओं का निर्माण कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। छुट्टा मवेशियों से फसलों को बचाने के लिए प्रशासन ने अब न्याय पंचायत स्तर पर अस्थायी गोशाला बनाए जाने का निर्णय लिया है। इससे किसानों को काफी राहत मिल जाएगी। अस्थायी गोशाला निर्माण के लिए कई न्याय पंचायतों में भूमि पूजन भी किया जा चुका है। गोशाला निर्माण का कार्य भी शुरू हो गया है।
जिले की 26 न्याय पंचायतों में अस्थायी गोशाला का निर्माण किया जाना है। इसके लिए कुछ न्याय पंचायतों को छोड़ दिया जाए तो करीब-करीब सभी न्याय पंचायतों में अस्थायी गोशाला बनाने के लिए भूमि चिंहित की जा चुकी है। यही नहीं करीब आधा दर्जन न्याय पंचायतों में भूमि पूजन भी हो चुका है। इसके साथ ही निर्माण का काम भी शुरू हो गया है। अस्थायी गोशालाओं का निर्माण कार्य मार्च माह तक पूरा करना है। पशु पालन विभाग के अफसरों के अनुसार इन अस्थायी गोशालाओं में गोवंश संरक्षण एवं भरण पोषण के लिए बेहतर इंतजाम के प्रयास किए जाएंगे। शीतलहर में गोवंशों की सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे।
--------------
यहां बनेगी अस्थायी गोशाला
मंझनपुर। सरसवां न्याय पंचायत के सरसवां गांव में अस्थायी गोशाला का निर्माण कराया जाएगा। इसी तरह अंधावां, गोराजू, धवाड़ा, रसूलपुर सोनी, मुस्तफाबाद, भैरवां, देवरा, अषाढ़ा, गुवारा तैयबपुर, पवारा, बम्हरौली, रूपनारायणपुर गोरियों, बिदनपुर ककोढ़ा, देवखरपुर, रसूलपुर गिरसा, हिसामपुर माढ़ो, चकचमरुपुर दारानगर, कड़ा, अलीपुरजीता, अंबाई बुजुर्ग, सकाढ़ा, मलाक भायल, हर्रायपुर समेत दो अन्य गांवों में अस्थायी गोशाला का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
----------------
इन स्थानों पर शुरू हुआ निर्माण कार्य
मंझनपुर। सरसवां, रसूलपुर सोनी, मुस्तफाबाद, देवरा, गुवारा तैयबपुर, बम्हरौली, रूपनारायणपुर गोरियों, देवखरपुर, अलीपुरजीता, अंबाई बुजुर्ग आदि में अस्थायी गोशाला का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है।
---------------
71 गोशाला में 10453 गोवंश हैं संरक्षित
मंझनपुर। इस समय जिले में 71 गोशाला संचालित है। इनमें तीन वृहद गोसंरक्षण केंद्र शामिल हैं। जहां पर करीब 1190 गोवंश हैं। इसी तरह ग्रामीण स्तर पर 55 अस्थायी आश्रय स्थल में 6458, नगरीय स्तर पर आठ में 1153, दो कांहा गोशाला में 759, दो कांजी हाउस में 60 और एक पंजीकृत गोशाला में 18 तथा 815 मवेशी पशु पालकों के पास हैं।
--------------
बोले अफसर
26 न्याय पंचायतों में अस्थायी गोशाला का निर्माण कराया जाना है। गोशाला निर्माण होने से किसानों समेत आम आदमी को भी छुट्टा मवेशियों से निजात मिल जाएगी। मार्च तक गोशालाओं का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।- डॉ. सीमा, सीवीओ
--------------------