फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   garbage dumping in ponds of city

नगर के तलाबों का वजूद मिटाता रहा कचरा

Fri, 01 Nov 2019 07:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 07:33 AM IST
विज्ञापन
garbage dumping in ponds of city
garbage dumping in ponds of city - फोटो : KAUSHAMBI
नगर के तालाबों का वजूद मिटा रहा कचरा
विज्ञापन

टाउन एरिया में कूड़ा प्रबंधन का नहीं है इंतजाम
मंझनपुर। केंद्र और प्रदेश सरकार स्वच्छता को लेकर अभियान चला रहा है। अफसरों के अलावा माननीय भी हाथ में झाड़ू लेकर फोटो खिंचवा रहा है। इसके बाद भी जिले की नगर पंचायतों में कचरा प्रबंधन को लेकर कोई संजीदा नहीं है। टाउन एरिया से निकला कचरा या तो सरकारी जमीन पर बेतरतीब तरीके से फेंका जा रहा है या फिर तालाबों को पाटा जा रहा है।
कौशाम्बी को जिला बने 22 साल का समय बीत चुका है। यहां एक नगर पालिका और छह नगर पंचायते हैं। इसके बाद भी किसी भी नगर पंचायत में कूड़ा प्रबंधन को लेकर अफसर संजीदा नहीं हुए। यहां का कचरा यहां-वहां फैल कर बीमारी फैला रहा है। हैरानी की बात यह है कि भाजपा सरकार बनने के बाद स्वच्छता को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इसके बाद भी जिले की नगर पंचायतों में फैले कूड़ा की तरफ किसी का ध्यान नहीं जा रहा।
विज्ञापन

कस्बे को जिला मुख्यालय का दर्जा मिला है। यहां भी अब तक कचरा प्रबंधन को लेकर कोई इंतजाम नहीं किया गया। पहले बरदहाई बाजार, बाद में कांशीराम कॉलोनी समदा के पास कचरा फेंका जा रहा था। इन दिनों महुआ खांडा गांव के पास खाली जमीन पर कूड़ा फेंका जा रहा है। ईओ सुनील कुमार का कहना है कि अब दो बीघे जमीन का आवंटन हुआ है। वहीं पर कचरा डंपिंग प्वाइंट बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तलाब में जाता है चायल का कचरा
चायल। कस्बे के वार्डो में नगर पंचायत प्रशासन ने डस्टविन रखवाया है। टाउन एरिया की गाड़ी सुबह कूड़ा एकत्र कर तलाब में फेंक आती है। ईओ दिनेश सिंह का कहना है कि कू ड़ा प्रबंधन के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। 34 लाख रुपया स्वीकृत हो चुका है। भूमि चिन्हित होने के बाद जल्द ही कचरा डंपिंग प्वाइंट बनाया जाएगा।
सरायअकिल में कूड़ा से फैली है गंदगी
सरायअकिल। नगर पंचायत सरायअकिल में कई स्थानों पर फेंका जाता है। छटुवा तलाब, मेला मैदान और सरकारी अस्पताल के सामने कूड़ा फेंका जाता है। आवारा मवेशी कचरे को फैला देते है। इसके कारण बीमारी फैलने की आशंका है। ईओ लालजी यादव का कहना है कि कूड़ा डंपिंग प्वाइंट के लिए जमीन चिन्हित हो गई है। जल्द ही कूड़ा कचरा घर में फेंका जाएगा।

डिप्टी सीएम के गृह नगर में फैला है कचरा
सिराथू। प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के गृह नगर सिराथू में भी कचरा प्रबंधन का इंतजाम नहीं है। ईओ मनीष वर्मा का कहना है कि वह प्लास्टिक कचरे को छटवाकर अलग करा लेते हैं। बाकी का कचरा नगर पंचायत की खाली पड़ी जमीन में फेंकवाया जा रहा है। कचरा डंपिंग प्वाइंट बनाने का प्रस्ताव जिलाधिकारी के पास भेजा गया है।

garbage dumping in ponds of city

garbage dumping in ponds of city- फोटो : KAUSHAMBI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed