फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Gangster charges against four accused of robbing a stamp vendor

Kaushambi News: स्टांप विक्रेता से लूट के चार आरोपियों पर गैंगस्टर

Sat, 15 Feb 2025 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 15 Feb 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Gangster charges against four accused of robbing a stamp vendor
सैनी कोतवाली के नगियामई मोड़ के समीप आठ माह पहले स्टांप विक्रेता से लाखों रुपये लूटने वाले चार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने शुक्रवार को गैंगस्टर का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के सिराथू कस्बा स्थित गाजी का पुरवा निवासी केशव मालवीय मंझनपुर तहसील में स्टांप विक्रेता हैं। 10 जून 2024 की शाम वह अपने भाई सुरेंद्र के साथ बाइक से घर जा रहे थे। उनके पास रुपये व स्टांप से भरा बैग मौजूद था। जैसे ही नगियामई गांव के समीप पहुंचे थे, तभी कार सवार बदमाशों ने रुपये व स्टांप से भरा बैग लूट लिया था।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया और दो दिन बाद घटना का खुलासा करते हुए मंझनपुर के समदा निवासी मोहम्मद समीर, एजाज व फैयाज निवासी तुर्तीपुर करारी और कोखराज के परसरा निवासी गौरव त्रिपाठी को गिरफ्तार कर जेल भेजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेचना पूरी कर पुलिस ने पांच जुलाई को आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया। वहीं गिरोहबंद अपराध कारित किए जाने को लेकर पुलिस अधीक्षक ने चारों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई के आदेश दिए।

सैनी के प्रभारी निरीक्षक बृजेश करवरिया ने बताया कि अपने आर्थिक व भौतिक लाभ के लिए जनता में भय फैलाने के साथ ही गिरोह बनाकर आपराधिक वारदात को अंजाम देने वाले चारों आरोपियों पर शुक्रवार को गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed