{"_id":"653426a5bd2893abfb018634","slug":"gangster-action-taken-against-two-mining-mafias-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-4420-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: दो खनन माफिया पर हुई गैंगस्टर की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: दो खनन माफिया पर हुई गैंगस्टर की कार्रवाई
Sun, 22 Oct 2023 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 22 Oct 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। असलहों के दम पर बालू का अवैध खनन कराने वाले माफिया पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। पुलिस की रिपोर्ट पर जिला मजिस्ट्रेट ने दो खनन माफिया के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है।
कौशाम्बी कोतवाली के पाली उपरहार बालू घाट पर एक अक्तूबर को खनन अधिकारी अजीत कुमार पांडेय, सदर एसडीएम व प्रभारी निरीक्षक सुशीला तिवारी ने छापा मारकर लगभग 16 ट्रैक्टर अवैध खनन कर लाई गई बालू को बरामद किया था। पुलिस व प्रशासन ने यह कार्रवाई तब की जब अवैध खनन को लेकर ही तराई में खनन माफिया के बीच हवाई फायरिंग हुई। पुलिस ने बालू माफिया इंद्रजीत सिंह उर्फ मुन्ना निवासी पाली थाना कौशांबी व दिलीप उर्फ लाला निवासी जोगापुर कोसम खिराज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा।
16 अक्तूबर को माफिया जमानत पर रिहा हुए। इस मामले में पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई के लिए जिला मजिस्ट्रेट को रिपोर्ट भेजी। इंस्पेक्टर सुशीला तिवारी ने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट ने गैंगस्टर का अनुमोदन कर दिया। इसे लेकर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।