फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Gangaghat with devotees on Paush Purnima

पौष पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं से पटे गंगाघाट

Tue, 02 Jan 2018 11:16 PM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
कौशाम्बी ब्यूरो Updated Tue, 02 Jan 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
पौष पूर्णिमा पर मंगलवार को कौशाम्बी के कड़ा समेत सभी गंगा घाटों पर स्नानार्थियों का मेला लगा रहा। भोर से शुरू हुआ गंगास्नान का सिलसिला सारा दिन चला। गंगा में स्नान, दान के साथ ही स्नानार्थियों ने शक्तिपीठ मां शीतला के दरबार में भी मत्था टेका। दर्शन-पूजन करके लोगों ने देवी मैया से सुख-समृद्धि की कामना की। गंगाघाट से लेकर मंदिर तक स्नानार्थियों की भीड़ संभालने में दिनभर पुलिसकर्मी पसीना बहाते रहे। 
विज्ञापन


पौष महीने के मंगलवार को पूर्णिमा थी। पौष पूर्णिमा स्नान के साथ ही कल्पवास का स्नान शुरू होता है। वहीं पौष पूर्णिमा पर गंगास्नान का धर्मशास्त्रों में भी विशेष महत्व बताया गया है। पौष पूर्णिमा पर कौशाम्बी के सभी गंगाघाटों पर स्नानार्थियों की भीड़ दिखी।
विज्ञापन


भोर से ही हर-हर गंगे का जयघोष करते हुए कड़ा, कुबरी, कालेश्वर, शहजादपुर, संदीपन, फतेहपुर समेत सभी गंगाघाटों पर स्नानार्थियों का जमघट लगने लगा था। सुबह बर्फीली हवा चलने के बावजूद भोर से ही गंगा में डुबकी लगाने को भीड़ आनी शुरू हो गई थी। स्नान का यह सिलसिला दिनभर चलता रहा। सबसे ज्यादा भीड़ कड़ा, कुबरी और कालेश्वर घाट पर रही। जहां कौशाम्बी के अलावा आसपास के अन्य जिलों से भी भारी संख्या में स्नानार्थी आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगा में डुबकी लगाकर पंडों को दान-दक्षिणा देकर स्नान का पुण्य कमाने वालों ने शक्तिपीठ मां शीतला के दरबार में भी मत्था टेका। विधि-विधान से मां शीतला का दर्शन, पूजन करके लोगों ने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed