फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Ganga Yatra will change the picture of 33 villages

गंगा यात्रा बदलेगी 33 गांवों की तस्वीर

Sun, 26 Jan 2020 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Ganga Yatra will change the picture of 33 villages
Ganga Yatra will change the picture of 33 villages - फोटो : KAUSHAMBI
गंगा यात्रा बदलेगी 33 गांवों की तस्वीर
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने गांवों में कराए जाने वाले विकास कार्यों की जानकारी दी
30 जनवरी को आएगी गंगा यात्रा, कई स्थानों पर होगा स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। दोआबा में आने वाली गंगा यात्रा नदी किनारे बसे 33 गांवों की तस्वीर बदल देगी। इन गांवों में विकास कार्य कराए जाएंगे। कुछ काम शुरू भी कर दिए गए हैं। शनिवार को जिले के प्रभारी मंत्री ने पत्रकार वार्ता में गांवों में कराए जाने वाले विकास कार्यों की जानकारी दी।

प्रभारी मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि 30 जनवरी को पूरामुफ्ती, इमामगंज बाजार, मूरतगंज बाजार, चाकवन चौराहा, ककोढ़ा चौराहा व सैनी चौराहे पर यात्रा का स्वागत किया जाएगा। फिर जीजीआईसी कड़ा के सामने जनसभा होगी। इसके बाद यात्रा लेहदरी पुल होते हुए कालाकांकर प्रस्थान करेगी। वहीं विकास कार्य कराने के लिए गंगा किनारे बसे 33 गांवों को चयनित किया गया है। इनमें विकास खंड चायल का एक, मूरतगंज के 12, सिराथू के छह और कड़ा के 14 गांव शामिल हैं। इन गांवों में ग्राम्य विकास विभाग बच्चों के खेलने के लिए गंगा मैदान तथा गंगा तालाब बनवाएगा। 242 लाभार्थियों की भूमि पर फलदार पौधों का रोपण होगा। 330 कम्पोस्ट पिट निर्माण, 65 सोकपिट निर्माण और 34 आजीविका संवर्द्धन के कार्य कराए जाने की योजना है। इसी के साथ 30 जनवरी को सभी ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस मनाया जाएगा। पंचायती राज विभाग इन पंचायतों में स्वच्छता हेतु शौचालयों का उपयोग किया जाना सुनिश्चित करेगा। एनओएलबी के तहत 1761 शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा। राज्यवित्त तथा 14 वें वित्त से भी 46 कम्पोस्ट पिट व 355 रिचार्ज पिट का निर्माण कराया जाएगा। पंचायतों को प्लास्टिक मुक्त करने का प्रयास हर संभव स्तर पर होगा। गंगा नदी में जाने वाले नालों का पानी बीच में तालाब या रिचार्ज पिट बनाकर रोक दिया जाएगा। पशुपालन विभाग द्वारा गांवों में पशु शिविर का आयोजन किया जाएगा। बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग 26 जनवरी से 31 जनवरी के बीच स्कूलों में प्रभातफेरी, निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला, वाद-विवाद प्रतियोगिता कराएगा। स्वास्थ्य विभाग 27 से 31 जनवरी के बीच स्वास्थ्य मेले का आयोजन करेगा। उद्यान विभाग एक हेक्टेयर क्षेत्रफल की तीन गंगा नर्सरी स्थापित करेगा। जल निगम द्वारा सभी हैंडपंपों को ग्राम पंचायतों के सहयोग से चालू स्थिति में लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed