फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Ganga tour will come today, gathering of ministers and leaders

आज आएगी गंगा यात्रा, मंत्रियों व नेताओं का लगेगा जमावड़ा

Thu, 30 Jan 2020 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Ganga tour will come today, gathering of ministers and leaders
आज आएगी गंगा यात्रा, मंत्रियों व नेताओं का लगेगा जमावड़ा
विज्ञापन

कई प्रमुख चौराहों पर होगा स्वागत, कड़ा में जनसभा, कुबरी घाट पर होगी आरती
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। दोआबा में गंगा यात्रा गुरुवार को आएगी। इसे लेकर जिले में डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा समेत कई माननीयों का जमावड़ा लगेगा। यात्रा की सफलता के लिए प्रशासनिक अधिकारी बुधवार को भी पूरे दिन पसीना बहाते रहे।

नमामि गंगा योजना के जिला प्रभारी बबलू गर्ग ने बताया कि पूरामुफ्ती, इमामगंज बाजार, मूरतगंज बाजार, चाकवन चौराहा, ककोढ़ा चौराहा व सैनी चौराहे पर यात्रा का स्वागत किया जाएगा। मंच पर भी चुनिंदा लोगों की ही एंट्री होगी। स्वागत कार्यक्रमों के बीच यात्रा कड़ा पहुंचेगी। यहां जीजीआईसी के सामने जनसभा होगी। फिर यात्रा दल लेहदरी पुल होते हुए कालाकांकर प्रस्थान करेगा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, मंत्री नंद गोपाल गुप्ता उर्फ नंदी, मोती सिंह, नीलकंठ तिवारी, प्रभारी मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, जिले के सांसद विनोद सोनकर, विधायक शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल, संजय गुप्ता, लालबहादुर आदि सभा को संबोधित करेंगे। ये यात्रा में भी शामिल रहेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने बताया कि गंगा किनारे बसे 33 गांवों को चयनित किया गया है। इन गांवों में विकास की गंगा बहाई जाएगी। उधर, चर्चा थी कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आएंगे, लेकिन बुधवार की शाम तक उनका प्रोटोकॉल नहीं आ सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed