फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Gang rape of teenage girl on the pretext of job

Kaushambi News: नौकरी का झांसा देकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

Mon, 18 Nov 2024 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 18 Nov 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Gang rape of teenage girl on the pretext of job
नौकरी का झांसा देकर इलाके की एक किशोरी को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। अगले दिन उसे दूसरे स्थान पर ले जाकर पिटाई की गई। कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पश्चिमशरीरा इलाके में रहने वाली पीड़िता के भाई ने बताया कि नौकरी का झांसा देकर 15 नवंबर की दोपहर पारा हसनपुर निवासी आशीष मौर्या ने उसकी 13 वर्षीय बहन को करारी कस्बा बुलाया था। वहां एक कमरे में बंद कर आशीष ने एक अन्य दोस्त के साथ मिल किशोरी के साथ रात भर सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

आरोप है कि दूसरे दिन सुबह आरोपियों ने पहले मंझनपुर ले जाकर किशोरी को धमकी दी, इसके बाद करारी के दरियापुर चौराहा स्थित एक मकान में ले जाकर पिटाई की। कहीं भी करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इसी बीच पीड़िता के परिजन खोजबीन करते हुए मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार वालों ने पीड़िता को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद पश्चिमशरीरा कोतवाली पहुंचकर नामजद तहरीर दी। एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कराई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed