{"_id":"65171d48f958e657d602fb84","slug":"ganesh-was-worshiped-everywhere-amidst-cheers-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-3646-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: जयकारों के बीच जगह-जगह पूजे गए गणेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: जयकारों के बीच जगह-जगह पूजे गए गणेश
Sat, 30 Sep 2023 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 30 Sep 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
करारी। करारी कस्बे में दस दिन से चल रहे गणेश महोत्सव का बृहस्पतिवार को हवन-पूजन के साथ समापन हुआ। शुक्रवार को गणेश प्रतिमाओ का विसर्जन किया गया। इससे पहले गाजे-बाजे के साथ रंग-अबीर उड़ाते हुए नगर में विसर्जन यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह गणेश प्रतिमाओं की पूजा की।
करारी कस्बे में नगर पंचायत कार्यालय के अलावा सभासद संध्या जायसवाल सहित कई लोगों ने चतुर्थी पर गणेश प्रतिमा की स्थापना की थी। दस दिन तक श्रद्धालुओं ने गणेश जी की पूजा-अर्चना की। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से क्षेत्र गूंज रहा था। सुबह-शाम आरती के साथ देर रात भजन कीर्तन व प्रवचन का कार्यक्रम चलता रहा।
पं. अन्नू महाराज रोज सुबह-शाम आरती पूजा के साथ भक्तों को गजानन की कथा का रसपान कराते रहे। बृहस्पतिवार को अनंत चतुर्दशी के दिन हवन के साथ गणेश महोत्सव का समापन किया गया। शुक्रवार को गाजे-बाजे के साथ नगर में विसर्जन यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह गणेश प्रतिमाओं की पूजा की। इसके बाद अवाना आलमपुर की नहर में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस मौके पर अंकुश गुप्ता, नितिन जायसवाल, साजन गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, अंकित चौरसिया, सोनू चौरसिया, ऋषि जायसवाल, विनोद मोदनवाल, मोनू जायसवाल संदीप मोदनवाल, संध्या जायसवाल, सोनू, हिमांशु जायसवाल आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
सिराथू कस्बे में जय श्रीराम युवा समिति के तत्वावधान में चल रहे दस दिवसीय गणेश महोत्सव का शुक्रवार को समापन हुआ। गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना, के जयकाराें के साथ यात्रा निकाली गई। यात्रा में डीजे की धुन पर महिलाएं और युवा जमकर थिरके। नगर भ्रमण करते हुए रामसहाईपुर के पास मौजूद ससुर खदेरी नदी में प्रतिमा का विसर्जन कर दिया। इस दौरान गजानन की जगह-जगह भक्तों ने पूजा की। इस मौके पर सुखलाल मौर्य, चेयरमैन राजेंद्र कुमार यादव, सचिन, मनीष, मनोज साहू, अनुपम, पवन चौरसिया, मिथलेश केसरवानी, रामजी जायसवाल, आनंद, शुशील, विजय, भरत जायसवाल, विनोद गुप्ता, सत्यम केशरी, सर्वेश साहू आदि मौजूद रहे।