फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   FSDA team raided shops and inspected food items.

Kaushambi News: एफएसडीए की टीम की छापामारी, दुकानों के खाद्य पदार्थों का किया निरीक्षण

Tue, 24 Mar 2026 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 24 Mar 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
FSDA team raided shops and inspected food items.
महमूदपुर मनौरी बाजार से खाद्य पदार्थ का नमूना लेते खाद्य सुरक्षा अधिकारी, स्रोत विभाग - फोटो : रेउसा में हादसे में घायल लोग।
उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रसाधन (एफएसडीए) की टीम ने सहायक आयुक्त ममता चौधरी के निर्देश पर सोमवार को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों की खाद्य पदार्थ की दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान सभी दुकान का नमूना लेकर शुद्ध खाद्य पदार्थ बेचने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिव प्रताप तिवारी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी डाॅ. भरत कुमार मिश्र, नितिन कुमार और अरविंद कुमार सिंह ने सोमवार दोपहर महमूदपुर मनौरी बाजार में छापामारी की। टीम के बाजार में पहुंचते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही कई दुकानदारों ने शटर बंद कर दिए। इस दौरान उन्होंने कौशल पनीर और गोपेश पनीर से दही और खोया का नमूना लिया। टीम ने आधा दर्जन दुकानों का निरीक्षण किया और उन्हें शुद्ध खाद्य पदार्थ बेचने की हिदायत दी। वहीं, रसूलपुर गिरसा स्थित कृष्णा डेयरी से भी पनीर और खोया का नमूना एकत्र किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सिराथू बाजार में शिव प्रसाद की दुकान से काजू और अथसराय स्थित अमर कैफे से पनीर का नमूना लेकर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया है। अधिकारियों ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद खाद्य पदार्थों में किसी प्रकार की मिलावट या फिर गुणवत्ता में खराबी पाई जाती है तो संबंधित दुकान मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

छापामारी के दौरान विक्रेताओं को साफ-सफाई, खाद्य पदार्थ ढककर रखने और पंजीयन प्रमाण पत्र प्रदर्शित करने व खराब हो चुके उत्पादों की बिक्री न करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed