{"_id":"615af0468ebc3e9baf3689e3","slug":"fruits-rates-became-high-before-navaratra-kaushambi-news-ald317357599","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र से पहले महंगा हो गया फल और मेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र से पहले महंगा हो गया फल और मेवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार बढ़ रही महंगाई से लोग बेहाल हो रहे हैं। ऐसे में नवरात्र के नजदीक आते ही फल और मेवा के दाम भी तेजी से बढ़ने लगे हैं। सबसे अधिक तेजी फलों में सेब, केला, अनार व मेवा में बादाम, मखाना, किसमिस तथा छुहारा में देखने को मिल रही है। हफ्ते भर में फल और मेवा की कीमतों में तकरीबन 20 फीसदी का उछाल आ गया है। कारोबारियों की मानें तो नवरात्र में कीमतें और उछलने के आसार हैं।
पेट्रोलियम पदार्थों के साथ-साथ खाद्य सामग्री के दाम वैसे तो रोजाना बढ़ ही रहे हैं, लेकिन नवरात्र करीब आते ही फल और मेवा के दाम तेजी से बढ़े हैं। शारदीय नवरात्र सात अक्तूबर (बृहस्पतिवार ) से शुरू हो रहा है।ऐसे में लोगों ने नवरात्र से जुड़ी सामग्रियों की खरीदारी शुरू कर दी है। मंझनपुर कस्बे के ड्राई फ्रूट विक्रेता नीरज अग्रहरि बताते हैं कि त्योहार करीब आते ही सूखे मेवे के दाम बढ़ गए हैं। बीते एक पखवाड़े की ही बात करें तो बादाम, चिरौंजी, काजू, मखाना और छुहारा आदि के दाम बढ़े हैं।
मंझनपुर के फल विक्रेता मथुरा प्रसाद केसरवानी बताते हैं कि नवरात्र पर माता रानी को चढ़ाने और व्रत में खाने के लिए केला और सेब की बिक्री सबसे ज्यादा होती है। ऐसे में त्योहार आते ही इनके दाम बढ़ रहे हैं। मंडी के थोक फल विक्रेता मुश्तकीम ने बताया कि त्योहार में फलों के दाम बढ़ेंगे। नवरात्र में पूजा-पाठ, व्रत और शगुन-सगाई शुरू हो जाते हैं। इससे भी फल महंगे हो रहे हैं। उधर, चौराहे पर अनार, केला, सेब, मौसमी और पपीता की दुकानें सजने लगीं हैं। नवरात्र में फलों के दाम और बढ़ सकते हैं।