फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Fruits and nuts become expensive before Navratri

नवरात्र से पहले महंगे हो गए फल और मेवा

Wed, 06 Oct 2021 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Fruits and nuts become expensive before Navratri
Fruits and nuts become expensive before Navratri - फोटो : KAUSHAMBI
लगातार बढ़ रही महंगाई से लोग बेहाल हो रहे हैं। ऐसे में नवरात्र के नजदीक आते ही फल और मेवा के दाम भी तेजी से बढ़ने लगे हैं। सबसे अधिक तेजी फलों में सेब, केला, अनार व मेवा में बादाम, मखाना, किसमिस तथा छुहारा में देखने को मिल रही है। हफ्ते भर में फल और मेवा की कीमतों में तकरीबन 20 फीसदी का उछाल आ गया है। कारोबारियों के अनुसार नवरात्र में कीमतें और बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन

पेट्रोलियम पदार्थों के साथ-साथ खाद्य सामग्री के दाम रोजाना बढ़ ही रहे हैं, लेकिन नवरात्र करीब आते ही फल और मेवा के दाम तेजी से बढ़े हैं। शारदीय नवरात्र सात अक्तूबर (बृहस्पतिवार ) से शुरू हो रहा है। ऐसे में लोगों ने नवरात्र से जुड़ी सामग्रियों की खरीदारी शुरू कर दी है। मंझनपुर कस्बे के ड्राई फ्रूट विक्रेता नीरज अग्रहरि बताते हैं कि त्योहार करीब आते ही सूखे मेवे के दाम बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

बीते एक पखवाड़े की ही बात करें तो बादाम, चिरौंजी, काजू, मखाना और छुहारा आदि के दाम बढ़े हैं। मंझनपुर के फल विक्रेता मथुरा प्रसाद केसरवानी बताते हैं कि नवरात्र पर माता रानी को चढ़ाने और व्रत में खाने के लिए केला और सेब की बिक्री सबसे ज्यादा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में त्योहार आते ही इनके दाम बढ़ रहे हैं। मंडी के थोक फल विक्रेता मुश्तकीम ने बताया कि त्योहार में फलों के दाम बढ़ेंगे। नवरात्र में पूजा-पाठ, व्रत और शगुन-सगाई शुरू हो जाते हैं। इससे भी फल महंगे हो रहे हैं। उधर, चौराहे पर अनार, केला, सेब, मौसमी और पपीता की दुकानें सजने लगीं हैं। नवरात्र में फलों के दाम और बढ़ सकते हैं।

फल सप्ताह भर पहले अब (प्रति किलो)
सेब 80 से 100 100 से 120
अनार 80 से 100 100 से 120
मौसमी 40 से 50 60 से 80
केला 30 रुपये दर्जन 40 से 45 रुपये दर्जन
सूखे मेवा का भाव में इस तरह आया उछाल (प्रति किलो)
बादाम 850-900 900-950
मखाना 650-700 750-800
किसमिस 250-320 280-360
छुहारा 250-300 300-350
पिस्ता 1100-1200 1300-1400
काजू 700-750 750-800
गुड़ और चीनी भी महंगी
मंझनपुर। त्योहार नजदीक आते ही गुड़ और चीनी (शक्कर) के दाम बढ़ने लगे हैं। गुड़ के दाम 40 से 45 रुपये किलो हो चुके हैं। वहीं, शक्कर के दाम 40 रुपये से 42 रुपये प्रति किलो हो गए हैं। इसके अलावा मूंगफली दाना में 10 रुपये बढ़ोतरी हुई है। दाना अब 100 से 120 रुपये किलो मिल रहा। नवरात्र के फलाहार में इसकी काफी डिमांड होती है। इसके अलावा साबूदाना भी पांच-दस रुपये किलो महंगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed