{"_id":"af916b38abadcbfc83778024c3b6f012","slug":"front-opened-villagers-against-kotedar-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
Updated Tue, 13 Jan 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटेदार की मनमानी के खिलाफ मंगलवार को नूरपुर हाजीपुर के ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया। खाद्यान्न वितरण में अनियमितता, घटतौली और कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए गांववालों ने एसडीएम का घेराव किया। उप जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र देकर जांच और कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने आपूर्ति निरीक्षक को जांच करके कार्रवाई का निर्देश दिया है।
चायल तहसील क्षेत्र के नूरपुर हाजीपुर गांव के रहने वाले पप्पू सिंह, राम सिंह, बृजराज सिंह, कृष्णराज सिंह, भंवर सिंह, अशर्फी लाल, राजकली, सुमन देवी आदि ने बताया कि उनके गांव में सस्तेदर के राशन की दुकान का संचालक दूसरे-तीसरे महीने लोगों को खाद्यान्न और मिट्टी के तेल का वितरण करता है। इस दौरान भी घटतौली भी की जाती है। साथ ही लोगों से निर्धारित कीमत से अधिक पैसे वसूल किए जाते हैं। विरोध करने पर कोटेदार ग्रामीणों के साथ दुर्व्यवहार पर उतारू हो जाता है। ग्रामीणों ने कोटेदार पर राशन और केरोसिन की कालाबाजारी का भी आरोप लगाया है।
साथ ही इस मनमानी के खिलाफ मंगलवार को लोगों ने चायल तहसील में आकर हुंकार भी भरी। गांववालों ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र देकर जांच और कार्रवाई की मांग की। साथ ही आरोप लगाया कि इससे पहले भी उन्होंने आपूर्ति निरीक्षक से कई बार शिकायत की थी। पर, अब तक दुकान की जांच और संचालक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। एसडीएम रजनीश मिश्र ने ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आपूर्ति निरीक्षक को जांच करके कार्रवाई का निर्देश दिया है। साथ ही तीन दिन के भीतर इसकी रिपोर्ट भी उपलब्ध कराने को कहा है।