फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   From Varanasi to Lucknow, the footage of the toll was scanned, no clue of those who robbed three crores

Kaushambi : वाराणसी से लेकर लखनऊ तक टोल की खंगाली गई फुटेज, तीन करोड़ लूटने वालों का नहीं लगा सुराग

Mon, 03 Oct 2022 10:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 03 Oct 2022 10:52 PM IST
सार

पुलिस विभाग के सूत्रों की वारदात के बाद एडीजी के निर्देश पर पांच टीमों का गठन किया गया है। एएसपी समर बहादुर, सीओ सिराथू डॉ. केजी सिंह, सीओ चायल श्यामकांत, एसओजी प्रभारी सिद्धार्थ सिंह और सर्विलांस सेल की टीम घटना के खुलासे में लगी हैं।

विज्ञापन
From Varanasi to Lucknow, the footage of the toll was scanned, no clue of those who robbed three crores
कोखराज टोल प्लाजा जहां हुई वारदात। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोखराज कोतवाली के ककोढ़ा के समीप शनिवार देर रात कार सवारों से करोड़ों की लूट मामले में पुलिस की पांच टीमें लगी है। एक टीम ने वराणसी से लेकर लखनऊ तक के बीच पड़ने वाले सारे टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज खंगाले लेकिन सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन



पुलिस विभाग के सूत्रों की वारदात के बाद एडीजी के निर्देश पर पांच टीमों का गठन किया गया है। एएसपी समर बहादुर, सीओ सिराथू डॉ. केजी सिंह, सीओ चायल श्यामकांत, एसओजी प्रभारी सिद्धार्थ सिंह और सर्विलांस सेल की टीम घटना के खुलासे में लगी हैं। पुलिस की एक टीम ने बताया कि अब तक की जांच में यह तो साफ हो गया कि पैसा वराणसी से कार में रख कर दिल्ली पहुंचाने जा रहा रहा था।

विज्ञापन

कार की लोकेशन पैसा देने वाला व्यक्ति बराबर जीपीआरएस के जरिए अपने मोबाइल से देख रहा था। वराणसी से आते वक्त रास्ते में टोल प्लाजा के उस पार निजाम के होटल के पास कार रुकी तो लोकेशन देख रहे व्यक्ति ने चालकों को फटकार लगाते हुए गाड़ी गंतव्य तक पहुंचाने को कहा। इसकी जानकारी के बाद पुलिस की एक टीम ने वराणसी से लेकर लखनऊ तक पड़ने वाले टोल प्लाजा की फुटेज खंगाल डाली। इसके बाद भी कार का पीछा करने वाली गाड़ी का पता नहीं चला। जिस कार सवार लोगों को लूट का शिकार बनाया गया उन्होंने शनिवार रात 12.02 बजे सिहोरी टोल प्लाजा पार किया था।

विज्ञापन

30 मिनट के अंदर हुई वारदात, 48 मिनट बाद दी सूचना
ककोढ़ा के पास लूट की शिकार हुई कार रात 12.02 बजे सिहोरी टोल प्लाजा से गुजरी थी। सिहोरी से ककोढ़ा की दूरी करीब 10 किलोमीटर है। हाईवे पर 10 किलोमीटर की दूरी सामान्य रफ्तार से चलने पर भी आधा घंटा लगता है। अगर चालकों की बात पर यकीन करें तो 12.40 बजे उनके साथ लूट हुई। इसके दस मिनट बाद चालक ने 12.50 बजे यूपी 112 को फोन पर सूचना दी। इसे लेकर पुलिस कार चालकों को भी संदेह की दृष्टि से देख रही है। वहीं वारदात के बाद चालकों ने न तो शोर मचाया और न ही किसी होटल, ढाबा या रास्ते से होकर गुजरने वालों से मदद मांगी। बस एक पंचर वाले की दुकान से फोन लेकर पुलिस को खबर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed