फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   From the police station to the beat constable, there is a line in the rape and murder case

Kaushambi News: दुष्कर्म पीड़िता हत्या मामले में थानेदार से लेकर बीट सिपाही तक लाइन हाजिर

Sat, 02 Dec 2023 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 02 Dec 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
From the police station to the beat constable, there is a line in the rape and murder case
मंझनपुर । महेवाघाट कोतवाली इलाके में दुष्कर्म पीड़िता की हत्या के 11 दिन बाद एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने थानाध्यक्ष से लेकर बीट के सिपाही तक को लाइन हाजिर कर दिया। एडीजी भानु भाष्कर ने एएसपी फतेहपुर व आईजी चंद्रप्रकाश को मामले की जांच सौंपी थी।
विज्ञापन


दो साल पहले दुष्कर्म की शिकार युवती ने जब मुकदमा दर्ज कराया था कि आरोपी पवन निषाद को जेल भेज दिया गया था। इस बार नवरात्र में जब वह जमानत पर छूट कर आया तो अपने भाई अशोक निषाद के साथ युवती पर सुलह करने का दबाव बनाने लगा था। सुलह न करने पर 20 नवंबर को अशोक अपने भाइयों के साथ मिलकर दुष्कर्म पीड़िता की कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


घटना का खास पहलू यह रहा कि पीड़िता की हत्या तब की गई, जब वह कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ जान से मार देने की धमकी देने की शिकायत करके घर लौट रही थी।
घटना वाली रात ही एडीजी भानु भाष्कर व आईजी चंद्रप्रकाश मौके पर पहुंचे। एडीजी ने पुलिस कर्मियों की लापरवाही की जांच एएसपी फतेहपुर विजय शंकर मिश्रा व पर्वेक्षण अधिकारी की जांच आईजी को सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी फतेहपुर की जांच रिपोर्ट के बाद शुक्रवार रात एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने महेवाघाट के थानाध्यक्ष रजनीकांत राजपूत, हलका प्रभारी एसआई नंदू यादव, बीट सिपाही अरविंद कुमार व महिला हेल्प डेस्क में रही आरक्षी ज्योत्सना यादव को लाइन हाजिर कर दिया है। अब आईजी चंद्रप्रकाश की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।



सवा माह में तीन बार की गई थी शिकायत
मृतका की भाभी के अनुसार जान से मारने की धमकी देने व मुकदमे में सुलह का दबाव बनाए जाने को लेकर पुलिस से तीन बार शिकायत की गई। इसके बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed