फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   From Bharwari to Chail tehsil, the help of illegal vehicles

Kaushambi News: भरवारी से चायल तहसील तक डग्गामार वाहनों का सहारा

Sat, 28 Feb 2026 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 28 Feb 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
From Bharwari to Chail tehsil, the help of illegal vehicles
नगर पालिका से चायल तहसील मुख्यालय की दूरी महज 26 किलोमीटर है, लेकिन यह सफर यात्रियों के लिए परेशानी भरा साबित हो रहा है। रोडवेज बस सेवा न होने से लोगों को तीन चरणों में डग्गामार वाहनों से यात्रा करनी पड़ती है, जिससे समय और धन दोनों की अधिक खपत हो रही है। भरवारी और चायल क्षेत्र की करीब 30 फीसदी आबादी डग्गामार वाहनों पर निर्भर है।
विज्ञापन

भरवारी से चायल पहुंचने के लिए पहले 25 रुपये में बेरुआ, फिर 30 रुपये में मनौरी और उसके बाद 20 रुपये में चायल तक का सफर तय करना पड़ता है। इस तरह 26 किलोमीटर की दूरी तय करने में 75 रुपये से अधिक खर्च हो जाते हैं और करीब दो घंटे का समय लगता है।
विज्ञापन


लोगों को आए दिन तहसील के काम से जाना पड़ता है। तीन बार वाहन बदलने पड़ते हैं और समय से पहुंचने के लिए दो घंटे पहले निकलना पड़ता है। --प्रकाश चंद केसरवानी पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

जमीनी और राजस्व मामलों में चायल आना-जाना लगा रहता है। ज्यादा किराया और लंबा इंतजार बड़ी समस्या है। --नीरज कौशल
भरवारी-चायल मार्ग पर बस संचालन की मांग की जानकारी है। उच्चाधिकारियों को प्रस्ताव भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलते ही सेवा शुरू करने का प्रयास किया जाएगा। -गंगा शंकर,डिपो इंचार्ज,मंझनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed