{"_id":"690cff7d11e9b15cad0bdf0d","slug":"friendship-on-starchat-game-called-to-kaushambi-and-raped-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-132136-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: स्टारचैट गेम पर दोस्ती, कौशाम्बी बुलाकर किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: स्टारचैट गेम पर दोस्ती, कौशाम्बी बुलाकर किया दुष्कर्म
Fri, 07 Nov 2025 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 07 Nov 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
स्टारचैट गेम पर दोस्ती के बाद राजस्थान की एक युवती करारी के युवक के संपर्क में आ गई। दोनों में मित्रता इस हद तक बढ़ गई कि वह घर छोड़कर करारी आ गई। आरोप है कि युवक ने युवती को अजुहा निवासी एक रिश्तेदार के घर रखा। वहां शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में युवती को जानकारी मिली कि आरोपी विशेष समुदाय का है तो उसने शादी से इन्कार कर दिया। साथ ही युवक पर धोखे से दोस्ती करने और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
राजस्थान की एक युवती गुरुग्राम में प्राइवेट नर्स का काम करती है। आरोप है कि करीब दो साल पहले स्टार चैट गेम के माध्यम से वह करारी थाना क्षेत्र निवासी रेहान के संपर्क में आ गई। उसने अपना नाम सूरज बताया था। बाद में दोनों ने एक दूसरे का नंबर ले लिया। इसके बाद वह घंटों बातें करने लगे। इसी बीच उन्होंने वीडियो कॉल भी किया।
इस दौरान आरोपी ने युवती को शादी का झांसा दियाा। करीब दो माह पूर्व वह कौशाम्बी आ गई। यहां आरोपी ने उसे अपने ननिहाल अजुहा बुलाया। आरोपी करीब दो माह तक उससे दुष्कर्म करता रहा। इसकी जानकारी आरोपी के पिता व अन्य लोगों को हुई तो उन्होंने युवती को भगा दिया।
विज्ञापन
इसके बाद पीड़िता ने पहले अजुहा चौकी, फिर सैनी कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। फिर उसे करारी भेज दिया गया। करारी पहुंची युवती ने बृहस्पतिवार को पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
इस तरह खुला भेद
एफआईआर के अनुसार युवती ने बताया कि करीब 15 दिन पहले आरोपी ने उससे कहा कि बड़ा खाना पड़ेगा। इस पर उसे संदेह हुआ और वह खोजबीन करने लगी। तभी उसे पता चला कि सूरज का असली नाम रेहान है। आरोपी ने झूठ बोलकर शादी का झांसा दिया था। इसके बाद युवती भड़क गई। आरोप है कि रेहान ने अश्लील वीडियो दिखाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा।