फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Free education to all if the government of Sankalp Morcha is formed : Omprakash Rajbhar

ओमप्रकाश राजभर बोले : संकल्प मोर्चा की सरकार बनी तो सभी को नि:शुल्क शिक्षा

Sun, 31 Oct 2021 07:47 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 31 Oct 2021 07:47 PM IST
विज्ञापन
Free education to all if the government of Sankalp Morcha is formed : Omprakash Rajbhar
Kaushambi : सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : प्रयागराज

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व कबीना मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि प्रदेश में भागीदारी संकल्प मोर्चा की सरकार बनने पर सभी को मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। इसके लिए कानून बनाया जाएगा। राजभर रविवार को कोखराज के नियामतपुर में भारतीय संविधान सभा के सदस्य डॉ. रत्नप्पा की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। 

विज्ञापन


जनसभा को संबोधित करते हुए भासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तंज कसते हुए कहा कि 2022 में भाजपा की सरकार उत्तर प्रदेश में नहीं बनने देंगे। कहा कि भाजपा पिछड़ों से उनका वोट ले लेती है और जब हिस्सेदारी देने की बात आती है तो उन्हें दूध से मक्खी की तरह निकाल कर फेंक दिया जाता है। कहा कि भासपा ने 2022 चुनाव के लिए सपा के साथ गठबंधन किया है।
विज्ञापन


भागीदारी संकल्प मोर्चा की सरकार बनाकर सस्ती बिजली, नि:शुल्क शिक्षा, मतदाता पेंशन, शराब बंदी कराकर प्रदेश में अमन चैन स्थापित करने का कार्य किया जाएगा। देश-प्रदेश में महंगाई चरमोत्कर्ष पर होने के बावजूद सरकार के एक भी मंत्री बोलने को तैयार नहीं हैं। भागीदारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद प्रजापति ने कहा कि उत्तर प्रदेश हत्या प्रदेश बन चुका है। अब सर्व समाज के लोग एकजुट होकर भागीदारी पार्टी को मजबूत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य वक्ता के रूप में भागीदारी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. महेश चंद्र प्रजापति ने भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि भाजपा पिछड़े, दलितों ,की हितैषी नहीं है। इस मौके पर मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्ञान सिंह प्रजापति, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रयागराज मंडल कोऑर्डिनेटर भूपेंद्र प्रजापति, रविकांत प्रजापति, बुधराम प्रजापति, धर्मेंद्र प्रजापति, अयोध्या पाल, सतीश प्रजापति, कमलदीप, ओम प्रकाश दिवाकर, केदारनाथ प्रजापति, आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed