फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Fraudster defrauded a retired army man of Rs 1 lakh 72 thousand, case registered

Kaushambi News: रिटायर सैन्यकर्मी को जालसाज ने लगाया एक लाख 72 हजार का चूना, केस

Sun, 24 Sep 2023 08:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 24 Sep 2023 08:32 PM IST
विज्ञापन
Fraudster defrauded a retired army man of Rs 1 lakh 72 thousand, case registered
रिटायर सैन्यकर्मी को जालसाज ने लगाया एक लाख 72 हजार का चूना, केस
विज्ञापन


--एडवांस रकम लेकर जमीन बैनामा करने से मुकरा, रुपये वापस मांगने पर दी धमकी
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। पश्चिमशरीरा कोतवाली के अढ़ौली गांव के एक सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी को जालसाज ने 1.72 लाख का चूना लगा दिया। एडवांस लेने के बाद जालसाज जमीन का बैनामा करने से मुकर गया। साथ ही रकम वापस मांगने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
अढ़ौली निवासी जितेंद्र कुमार ने बताया कि वह सेवानिवृत्त फौजी है। कुछ दिन पहले उसने भगवतपुर गांव के राकेश सिंह से एक जमीन का सौदा तय किया था। बात पक्की होने के बाद फौजी ने 1.72 लाख रुपये एडवांस भी दे दिए। छह महीने बाद जब उसने जमीन बैनामा करने की बात कही तो राकेश ने जमीन बेचने से इन्कार कर दिया। इस पर फौजी ने दी गई रकम वापस मांगी तो राकेश ने उसे फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे दी। शनिवार को पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जालसाज राकेश कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

------------

कुवैत का फर्जी वीजा थमा ऐंठे सवा लाख, केस दर्ज
मंझनपुर। कौशाम्बी कोतवाली के चक सिरसी निवासी मो. शरीफ ने बताया कि साल भर पहले अमीनपुर सवरों गांव के रेहान ने कुवैत में नौकरी दिलाने का झांसा देकर वीजा के नाम पर 1.30 लाख रुपये ले लिए। बाद में फर्जी वीजा दे दिया। सप्ताह भर पहले शरीफ ने रेहान के घर जाकर रकम वापस मांगी तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। शनिवार को पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
साइबर अपराधी ने खाते से निकाले 38 हजार, एफआईआर
मंझनपुर। चक नगर द्वितीय मोहल्ला निवासी शमसीरउद्दीन ने बताया कि उसका बैंक खाता समदा स्थित एचडीएफसी बैंक में है। शुक्रवार को वह पासबुक अपडेट कराने बैंक पहुंचा तो खाते में रकम कम देख वह सन्न रह गया। जानकारी करने पर शाखा प्रबंधक ने स्टेटमेंट निकाला तो पता चला कि सात सितंबर को उसके बैंक खाते से चार बार में 38,276 रुपये दूसरे खाते में स्थानांतरित किए गए हैं। जबकि उसने एक बार भी रुपये नहीं निकाले हैं। शनिवार को पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर नगर कोतवाली पुलिस ने साइबर शातिरों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद

------------
जुलूस में युवक को पीटकर छीने रुपये
करारी। लखनऊ के मुफ्तीगंज मोहल्ला निवासी सैयद सारिब अब्बास रिजवी का ननिहाल करारी में है। बताया कि आठ रबीउल अव्वल का जुलूस करने के लिए वह करारी आए थे। दोपहर में दो बजे अल्लामा जवादी रोड पर पहले से ही घात लगाकर बैठे छह लोग अचानक घेर कर उसे पीटने लगे। आरोप है कि हमलावरों ने जेब में रखे ढाई हजार रुपये भी छीन लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed