फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Fraud with three youths

तीन युवकों के साथ की गई धोखाधड़ी

Wed, 17 Jul 2019 01:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
Fraud with three youths
Fraud with three youths - फोटो : logo
तीन युवकों के साथ की गई धोखाधड़ी
विज्ञापन

नौकरी दिलाने के लिए रेलवे के अफसर ने ठगे 15 लाख
मंझनपुर। पूरामुफ्ती इलाके के तीन युवकों को रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर एक जालसाज अफसर ने 15 लाख रुपए ठग लिए। नौकरी नहीं मिलने पर रकम वापसी की मांग की गई तो जालसाज अफसर ने युवकों को जान से मरवाने की धमकी दी। मंगलवार को पीड़ितों ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से करते हुए इंसाफ की गुहार लगाई है।

बिहका निवासी अरविंद कुमार पुत्र इंदर मजदूरी कर पढ़ाई करता था। कुछ दिन पहले उसकी मुलाकात मनौरी रेलवे स्टेशन पर तैनात तत्कालीन स्टेशन मास्टर से हुई। करीबी बढ़ने पर स्टेशन अधीक्षक ने उसे रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। अफसर के झांसे में फंसकर उसने अपने साथी श्रवण कुमार व शबाब उल्ला से भी रुपये दिला दिए। आरोप है कि 15 लाख रुपये लेने के बाद कहा गया कि नौ लाख रुपये नौकरी मिलने के बाद देना होगा। एक साल बीतने के बावजूद नौकरी नहीं मिली तो युवकों ने रकम वापस मांगा। इसके बाद भी उन्हें भरोसा दिलाया गया कि नौकरी मिलेगी। इसी बीच स्टेशन अधीक्षक ने अपना तबादला मिर्जापुर करवा लिया। नौकरी नहीं मिलने पर युवक मिर्जापुर रकम मांगने पहुंचे तो उन्हें जान से मरवाने की धमकी दी गई। पीड़ित युवकों ने मामले की शिकायत पूरामुफ्ती पुलिस से की। आरोप है कि तहरीर के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर मंगलवार को पीड़ितों ने शिकायत एसपी से की। पुलिस अधीक्षक ने पूरामुफ्ती इंस्पेक्टर को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed