फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Four youths cheated in the name of sending Saudi

सऊदी भेजने के नाम पर चार युवकों से ठगी

Mon, 10 Feb 2020 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Four youths cheated in the name of sending Saudi
सऊदी भेजने के नाम पर चार युवकों से ठगी
विज्ञापन

पइंसा इलाके के अलग-अलग गांवों के युवक हुए ठगी का शिकार
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। पइंसा इलाके के अलग-अलग गांवों में रहने वाले चार युवकों से सऊदी भेजने के नाम पर एक जालसाज ने आठ लाख रुपये ठग लिए। बाद में उन्हें फर्जी वीजा, पासपोर्ट देने के साथ ही रकम मांगने पर जानलेवा धमकी भी दी। पीड़ितों ने रविवार को शिकायत की।

पइंसा कोतवाली क्षेत्र के बंबूपुर निवासी सुधीर कुमार पुत्र राजभजन ने बताया कि उसके परिवार की माली हालत ठीक नहीं है। किसानी से किसी तरह खर्च चलता है। पढ़ाई के बाद काम की तलाश में इधर-उधर भटक रहा था। तभी दिसंबर 2019 में करारी के एक व्यक्ति से मुलाकात हुई। जालसाज ने विदेश भेजकर मॉल में अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा देकर सुधीर तथा उसके साथी शिवा, रोहित निवासी कइमा व मेवालाल निवासी अनेठा से भी दो-दो लाख रुपये ले लिए। कुछ दिनों तक वह आज-कल करके मामले को टालता रहा। फिर जाली पासपोर्ट और वीजा पकड़ा दिया। एयरपोर्ट पहुंचने पर पीड़ितों को ठगे जाने की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। बताया कि रकम मांगने पर आरोपी जानलेवा धमकी देता है। तकादा करने घर जाओ तो उसके परिवार के लोग भी अपशब्द कहते हैं। एसपी अभिनंदन ने आरोपों को गंभीरता से लेते हुए पइंसा एसओ को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed