फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Four teenage girls who came out of their house to pluck vegetables are missing, police have registered a case

Kaushambi : घर से साग तोड़ने निकलीं चार किशोरियां लापता, मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस

Fri, 29 Nov 2024 07:16 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 29 Nov 2024 07:16 PM IST
सार

पश्चिमशरीरा कस्बे की सीमा देवी पत्नी दुर्गेश कुमार रैदास ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर उसकी 16 वर्षीय बेटी अंजली पड़ोस में रहने वाली सहेली 17 वर्षीय विमला पुत्री छेदीलाल, 14 वर्षीय गीता देवी पुत्री बिहारीलाल व 14 वर्षीय गीता पुत्री सूरजभान के साथ घर से साग तोड़ने के लिए खेत जाने की बात कहकर निकली थी।

विज्ञापन
Four teenage girls who came out of their house to pluck vegetables are missing, police have registered a case
चार लड़कियां गायब। - फोटो : संवाद।

विस्तार

घर से साग तोड़ने खेत के लिए निकलीं कस्बे की चार किशोरियां लापता हो गईं। खोजबीन के बाद भी सुराग न लगने पर एक किशोरी की मां ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी। मुकदमा दर्ज कर पुलिस खोजबीन में जुट गई है।

विज्ञापन

पश्चिमशरीरा कस्बे की सीमा देवी पत्नी दुर्गेश कुमार रैदास ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर उसकी 16 वर्षीय बेटी अंजली पड़ोस में रहने वाली सहेली 17 वर्षीय विमला पुत्री छेदीलाल, 14 वर्षीय गीता देवी पुत्री बिहारीलाल व 14 वर्षीय गीता पुत्री सूरजभान के साथ घर से साग तोड़ने के लिए खेत जाने की बात कहकर निकली थी।

विज्ञापन

घंटों घर वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। देर शाम तक कोई पता न चलने पर लापता अंजली की मां सीमा ने अनहोनी की आशंका जताते हुए कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। इंस्पेक्टर त्रिलोकीनाथ पांडेय ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर किशोरियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी को बरामद कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी को बहलाकर ले जाने पर मुकदमा

नगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को 13 नवंबर की शाम पड़ोसी युवक बहला कर ले गया था। किशोरी की मां ने बताया कि इसका उलाहना देने गई तो आरोपी युवक के माता-पिता ने अभद्रता की। खोजबीन के बाद भी सुराग न लगने पर किशोरी की मां की तहरीर पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed