फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Four injured, one critical as kutcha house collapses due to dampness in rain

Kaushambi News: बारिश में सीलन से कच्चा घर ढहने से चार जख्मी, एक गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Four injured, one critical as kutcha house collapses due to dampness in rain
बारिश के चलते उमेश सोनकर का ढहा कच्चा मकान। संवाद - फोटो : स्रोत संगठन
कस्बे के सम्राट उदयन नगर मोहल्ला में रविवार को मूसलाधार बारिश के चलते एक कच्चा मकान ढह गया। मलबे में दबकर परिवार के चार सदस्य जख्मी हो गए। एक की हालत नाजुक होने पर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जबकि 20 दिन के जुड़वा नवजात बाल-बाल बच गए। सूचना राजस्व कर्मियों को दी गई है।
विज्ञापन




पश्चिमशरीरा कस्बे के सम्राट उदयन नगर निवासी उमेश सोनकर बर्तन की फेरी लगाते हैं। रविवार सुबह से हो रही बारिश के दौरान उनका कच्चा मकान ढह गया। उमेश ने बताया कि मलबे में दबकर उनके अलावा पत्नी सावित्री देवी, बेटी रत्ना, काजल जख्मी हो गए। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर किसी तरह उन्हें बाहर निकाला। पुलिस ने एंबुलेंस से सभी जख्मी लोगों को मेडिकल कॉलेज भेजवाया। जिसमें काजल की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

उमेश ने बताया कि उसने अपनी बेटी रत्ना की शादी फतेहपुर जनपद के खखरेरू में की थी। गर्भवती होने की वजह से ढाई माह पहले वह मायके आई थी। 20 दिन पहले ही उसने जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया है। वे सभी दूसरे कमरे में थे, सो बाल-बाल बच गए। वहीं घटना की जानकारी होने पर सभासद राजुल सोनकर ने नायब तहसीलदार मधु जैन को सूचना दी। नायब तहसीलदार लेखपाल सुधीर कुमार से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed