फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Four injured including a couple in separate accidents

Kaushambi News: अलग-अलग हादसों में दंपती समेत चार जख्मी

Sun, 23 Jun 2024 03:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 23 Jun 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Four injured including a couple in separate accidents
जिले में हुए अलग-अलग हादसों में दंपती समेत चार लोग जख्मी हो गए। राहगीरों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।प्रयागराज जिले के फूलपुर निवासी शिव कैलाश अपनी पत्नी दुर्गा देवी के साथ कड़ा धाम दर्शन करने आए थे। शुक्रवार की शाम दर्शन करके दंपती बाइक से लौट रहे थे। ननसैनी गांव के पास अज्ञात बोलेरो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों लोग सड़क पर गिर कर जख्मी हो गए। इलाज के लिए उन्हें मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। इसी तरह चरवा कोतवाली के जलीलपुर निवासी बहादुर शुक्रवार शाम बाइक से मनौरी बाजार जा रहा था। बलिहावां मोड़ के समीप बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। घटना में बाइक सवार को गंभीर चोट आईं। सैनी कोतवाली के घोसिया निवासी धीरेंद्र सिंह (50) शुक्रवार की शाम हाईवे की सर्विस रोड पर टहलने गए थे। इस दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर से उन्हें गंभीर चोट आईं। इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed