फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Four including woman died due to lightning in Kaushambi

कौशाम्बी में बिजली गिरने से महिला समेत चार की मौत, पांच झुलसे, हालत नाजुक

Sun, 11 Jul 2021 07:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 11 Jul 2021 07:27 PM IST
सार

  • रविवार दोपहर मूसलाधार बारिश के साथ अलग-अलग स्थानों पर गिरी बिजली
  • हादसे के वक्त कोई खेत में कर रहा था काम तो कोई बारिश से बचने के लिए खड़ा था पेड़ के नीचे

विज्ञापन
Four including woman died due to lightning in Kaushambi
आकाशीय बिजली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में रविवार की दोपहर मूसलाधार बारिश के साथ बिजली गिरने से महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। जबकि कई अन्य लोग झुलस गए। झुलसे लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद से पीड़ित परिवारों में कोहराम है।   

विज्ञापन


 चायल तहसील के पुरखास निवासी मिठाईलाल का बेटा रामचंद्र (25) किसानी कर परिवार का गुजारा करता था। परिवार वालों के मुताबिक रविवार दोपहर रामचंद्र खेतों में मेड़ बांधने गया था। इसी बीच गरज के साथ तेज बरसात होने लगी। इस दौरान बिजली गिरने से रामचंद्र चपेट में आकर झुलस गया। आसपास काम कर रहे लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने एंबुलेंस की मदद से उसे इलाज के लिए सीएचसी सरायअकिल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने रामचंद्र को मृतक घोषित कर दिया।

विज्ञापन

Four including woman died due to lightning in Kaushambi
आकाशीय बिजली - फोटो : demo pic

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रामचंद्र की मौत की खबर सुनकर पत्नी विनीता समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। इसी तरह अकबराबाद गांव का मूरतध्वज (52) भी किसानी करता था। रविवार दोपहर वह साइकिल से दवा खरीदने पुरखास गांव आया था। घर लौटते समय बजहा गांव के पास तेज बरसात होने लगी। बारिश से बचने के लिए मूरतध्वज आम के पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। इसी बीच तेज गरज के साथ पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई। जिसकी चपेट में आकर मूरतध्वज की मौके पर ही मौत हो गई।

राहगीरों से सूचना पाकर रोते बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मंझनपुर तहसील के मुड़िया डोली गांव निवासी फूल चंद्र सरोज मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है। रविवार की दोपहर उसकी पत्नी राजकली  देवी (45) और अपनी पुत्री गोरकी देवी  (15) के साथ धान के खेत में रोपाई करने गई थी।

Four including woman died due to lightning in Kaushambi
आकाशीय बिजली - फोटो : social media
इसी दौरान तेज बारिश होने के साथ ही आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से गोरकी (15) की मौत हो गई। जबकि राजकली गंभीर रूप से झुलस गई। इसी तहसील के टिकरी नागी गांव निवासी मयंक सिंह का बेटा राकेश सिंह (15) खेत मे धान की रोपाई कर रहा था, तभी तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। जिसकी चपेट मे आने से राकेश की मौके पर ही मौत हो गई। मौत की खबर पर रोते बिलखते परिजन खेत पहुंच गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इसी प्रकार पौर काशीरामपुर में धर्मपाल की पत्नी कलावती (45) पड़ोसी महिलाओं के साथ धान की बेहन निकाल रही थी। आकाशीय बिजली गिरने से वह झुलस कर बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में परिजनों ने उसे पश्चिमशरीरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मेडुवा सलेमपुर के माजरा मुलायमपुर में भी खेत में काम कर रही देवरती पत्नी देवनाथ, गोगा पत्नी पप्पू तथा सावित्री देवी पत्नी ओंकारनाथ आकाशीय बिजली की चपेट में आकर झुलस गईं। आननफानन तीनों महिलाओं को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां तीनों का इलाज चल रहा है।

आकाशीय  बिजली की चपेट आने से दो मवेशी मरे
सदर तहसील के म्योहर गांव निवासी ननुक लाल सिंह की भैंस रविवार को एक पेड़ के नीचे बंधी थी। दोपहर में मूसलाधार बारिश हुई। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ के नीचे बंधी भैंस की मौत हो गई। इसी तरह कनैली निवासी जयप्रकाश की भी भैंस बगीचे में बंधी थी। अचानक गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आकर जयप्रकाश की भैंस की मौत हो गई।

आकाशीय बिजली गिरने से मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त
कस्बा स्थित चंद्रशेखर आजाद पार्क के समीप दुर्गा मंदिर बना हुआ है। कस्बे के लोगों की आस्था मंदिर से जुड़ी है। प्रतिदिन सैकड़ों लोग मंदिर में पूजन-दर्शन करते हैं। पुजारी मूलचंद्र ताम्रकार के मुताबिक रविवार दोपहर हुई तेज बारिश के दौरान अचानक बिजली मंदिर के गुंबद पर गिर गई। बिजली गिरने से मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त हो गया। मंदिर के गुंबद में लगे टाइल्स व पत्थर टूटकर आस पास के घरों में जाकर गिरे। गनीमत रही कि उस वक्त मंदिर खाली था और आसपास के लोग घरों के अंदर थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed