फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Four family members beaten in a house

घर में घुसकर एक परिवार के चार सदस्यों को पीटा

Thu, 01 Aug 2019 12:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Four family members beaten in a house
घर में घुसकर एक परिवार के चार सदस्यों को पीटा
विज्ञापन

लूट का भी आरोप, सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के मोहिउद्दीन नगर गांव का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के माहिउद्दीन नगर गांव में मंगलवार शाम जमीन के विवाद के चलते असलहों से लैश दबंगों ने एक परिवार कई सदस्यों को घर में घुसकर पीटा। गृहस्थी का सामान भी क्षतिग्रस्त कर दिया और लूटपाट भी की। पीड़ित ने बुधवार को एसपी से शिकायत की है।

मोहिउद्दीन नगर निवासी मोहनलाल पुत्र बाबूलाल ने बताया कि पड़ोस के दबंगों से एक जमीन को लेकर उसका झगड़ा चल रहा है। इसे लेकर वह आए दिन गाली-गलौज करते हैं। विरोध करने पर झगड़ा करने पर आमादा हो जाते हैं। पीड़ित की मानें तो मंगलवार शाम भी दबंग अपशब्द कह रहे थे। ऐतराज जताने पर घर में घुसकर पिटाई कर दी। युवक को पिटता देख उसके परिवार की उर्मिला, लता और जयकली आदि बीच-बचाव करने पहुंचीं तो इन सभी को भी पीटा। अवैध असलहों से लैस हमलावरों ने गृहस्थी का सामान तोड़ डाला। आलमारी तोड़कर 20 हजार रुपये नगर व लगभग एक लाख रुपये के गहने लूट लिए। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दिया। कार्रवाई नहीं होने पर एसपी से शिकायत की। एसपी प्रदीप गुप्ता ने आरोपों को गंभीरता से लेते हुए सरायअकिल कोतवाल को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed