{"_id":"6ab82788bad482450503bab2","slug":"four-arrested-including-a-murder-suspect-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-149029-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: हत्या के वांछित समेत चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: हत्या के वांछित समेत चार गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। संदीपनघाट पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित सोनू कुमार और मोनू कुमार निवासी उजिहिनी खालसा को नई बस्ती कोइलहा के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो लाठियां बरामद करने का दावा किया है। मामले में 24 सितंबर को मारपीट में घायल रविंद्र कुमार की उपचार के दौरान मौत हुई थी।
कोखराज पुलिस ने दहेज मृत्यु के मामले में वांछित गोपाल केशरी निवासी फाफामऊ, प्रयागराज को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, विवाहिता की मौत के मामले में उसके पति और अन्य परिजनों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया था।
पिपरी पुलिस ने परीक्षा अधिनियम से जुड़े पुराने मामले में वारंटी अमृत लाल निवासी मुरादपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि तीनों मामलों में आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।