कौशांबी : सऊदी में नौकरी दिलाने के लिए वीजा के नाम पर ठगे साढ़े चार लाख, दो पर केस दर्ज
टेढीमोड थुलगुला निवासी मो. ईशा ने बताया कि वह सऊदी अरब में रहता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात बस्ती जिले के अब्दुल वहाब हुई। एक ही मुल्क का होने के कारण दोनों में दोस्ती हो गई। कुछ दिन बाद घर चले आने पर भी दोनों के बीच फोन पर अक्सर बातचीत होती रहती थी।
विस्तार
सैनी कोतवाली के टेढ़ीमोड़ थुलगुला गांव के एक व्यक्ति से बेटों को सऊदी में नौकरी दिलाने के लिए वीजा के नाम पर साढ़े चार लाख रुपये ठग लिए गए। शुक्रवार को पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जालसाज ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
टेढीमोड थुलगुला निवासी मो. ईशा ने बताया कि वह सऊदी अरब में रहता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात बस्ती जिले के अब्दुल वहाब हुई। एक ही मुल्क का होने के कारण दोनों में दोस्ती हो गई। कुछ दिन बाद घर चले आने पर भी दोनों के बीच फोन पर अक्सर बातचीत होती रहती थी। इसी दौरान अब्दुल ने उसे बताया कि वह एजेंट हो गया है। इस पर ईशा ने अपने तीन बेटों को सऊदी भेजने के लिए बीजा की बात की।
आरोप है कि अब्दुल ने वीजा के नाम पर उससे करीब साढे़ चार रुपये ऐंठ लिए। काफी वक्त गुजरने के बाद भी जब वीजा नहीं मिला तो ईशा ने दी गई रकम वापस मांगी। पहले तो वह कुछ दिन तक टालमटोल करता रहा लेकिन बाद में दबाव बनाने पर रकम देने से इंकार करते हुए अब्दुल बहाब और उसका दोस्त समी उल्ला निवासी डरकहिया, बस्ती धमकी देने लगे। शुक्रवार को पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी।