फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Four accused arrested

Kaushambi News: नजदीकी संबंध में युवक की हत्या के चारों आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Four accused arrested
महुआ खाड़ा गांव में बृहस्पतिवार को युवती से घर मिलने पहुंचे युवक की हत्या के मामले में शनिवार को चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने सभी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही थाना मंझनपुर में प्राथमिकी दर्ज कर फील्ड यूनिट और फॉरेंसिक टीम से घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया। शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया था। स्थानीय लोगों से पूछताछ, साक्ष्य संकलन, सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें राकेश, उसकी पत्नी गेदिया उर्फ सुशीला और इनके बेटे सचिन और दुर्गेश शामिल हैं।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतक शिव प्रसाद का उनके घर की युवती से नजदीकी संबंध था। कई बार समझाने के बावजूद वह नहीं माना। नाै जुलाई की रात वह युवती से मिलने उनके घर में घुस गया था। इसी बात से नाराज होकर परिवार के लोगों ने लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल शिव प्रसाद की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। शनिवार को आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक कुल्हाड़ी, दो लकड़ी के डंडे और एक बांस की लाठी बरामद की। सभी आरोपियों के विरुद्ध मंझनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज है।

घटना के खुलासे के लिए गठित टीमों ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं। मामले में साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
अमिता सिंह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed