फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Former MLA's brother, nephew and niece beaten up, five injured

Kaushambi News: पूर्व विधायक के भाई,भतीजे व भांजे को पीटा, पांच जख्मी

Wed, 09 Jul 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 09 Jul 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Former MLA's brother, nephew and niece beaten up, five injured
कोखराज के भरवारी चौराहे पर मंगलवार की शाम सात बजे पूर्व विधायक के परिजनों पर कार सवार हथियार बंद लोगों ने हमला बोल दिया, जिसमें पूर्व विधायक के बड़े भाई, भतीजे, भांजे व एक सभासद समेत पांच लोग जख्मी हुए हैं l एसपी ने आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित की है।
विज्ञापन

कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी पुरानी बाजार निवासी सुभाष गुप्ता चायल इलाके के पूर्व भाजपा विधायक संजय कुमार गुप्ता के बड़े भाई हैं। मंगलवार को वह अपने बेटे वासु गुप्ता, भांजे देव बाबू, सभासद सूरज यादव व एक अन्य के साथ अपनी कार से मूरतगंज जा रहे थे। रास्ते में रोही बाईपास चौराहे के पास पीछे से ओवरटेक कर आई दो लग्जरी कारों पर सवार लगभग दर्जन भर हथियार बंद लोगों ने उन्हें रोक लिया l
विज्ञापन

गाड़ी से उतार कर सभी को पीटना शुरू कर दिया। उनके मोबाइल फोन छीन सड़क पर पटक कर तोड़ डाला। मौके पर मौजूद लोग जब तक कुछ समझ पाते हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। इंस्पेक्टर कोखराज व भरवारी चौकी प्रभारी ने हमलावरों की तलाश में नाकेबंदी की लेकिन कोई पकड़ में नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
वीडियो बना रहे लोगों से कराया डिलीट
पूर्व विधायक के परिजनों के साथ हो रही मारपीट का स्थानीय लोग वीडियो बना रहे थे। हमलावर इतने दबंग थे कि असलहे के दम पर उन्होंने लोगों से जबरन वीडियो डिलीट करवा दिया। बताया जाता है कि वे नशे में धुत थे और उनके वाहन पर पुलिस लिखा था।

-------------
पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने मामले की जानकारी दी है। हमलावरों की तलाश के लिए टीम गठित की गई है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
राजेश कुमार-एसपी
---------
परिवार के लोगों पर हमला हुआ है। असलहों से लैस लोगों ने सरेआम वारदात की। मामले की सूचना एसपी को देने के साथ ही संबंधित थाना पुलिस को तहरीर दे दी गई है।
संजय कुमार गुप्ता, पूर्व विधायक चायल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed