फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Former minister Matesh accused SP of defeating BJP in elections, video goes viral

Kaushambi News: पूर्व मंत्री मतेश ने एसपी पर भाजपा को चुनाव हराने का लगाया आरोप, वीडियो वायरल

Tue, 11 Jun 2024 04:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 11 Jun 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
Former minister Matesh accused SP of defeating BJP in elections, video goes viral
गनर नहीं मिलने से नाराज प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता मतेश चंद्र सोनकर ने एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव पर भाजपा प्रत्याशी को लोकसभा चुनाव हराने समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। मुख्यमंत्री को संबोधित वीडियो में पूर्व मंत्री ने एसपी पर व्यक्तिगत तौर पर भी तमाम अभद्र टिप्पणी की हैं। सोमवार को इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ। एसपी ने कहा, आरोप बेबुनियाद हैं, खुन्नस गनर नहीं मिलने की है।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री लोकसभा चुनाव से ठीक पहले सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने अपना वीडियो खुद तैयार कर वायरल किया है। हालांकि, अमर उजाला ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सीएम को संबोधित वीडियो में पूर्व मंत्री ने एसपी पर व्यक्तिगत टिप्पणी करने के साथ ही भाजपा प्रत्याशी को चुनाव हारने के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने कहा, अनुसूचित जाति के लोगों का मुकदमा नहीं दर्ज किया जा रहा है। कोखराज इलाके की किशोरी से प्रिंसिपल ने दुष्कर्म किया। इस मामले में भी एडीजे और आईजी के आने के बाद कार्रवाई की गई। कहा कि हाईकोर्ट व प्रमुख सचिव के आदेश के बावजूद उन्हें गनर नहीं उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने मुख्यमंत्री से अनुरोध करते हुए कहा कि एसपी को तत्काल जिले से नहीं हटाने पर दलित उत्पीड़न की घटनाओं में इजाफा होने के साथ ही 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को तगड़ा नुकसान हो सकता है। इस बारे में एसपी का कहना है कि पूर्व मंत्री गनर की मांग कर रहे हैं। बताया गया कि नियमानुसार आवेदन करने पर शासन द्वारा निर्धारित नियम व प्रक्रिया के आधार पर समीक्षा कर आवश्यक होने पर ही गनर मुहैया कराया जाएगा। इससे नाराज होकर पूर्व मंत्री बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed